उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली और अमेठी पर कौन चुनाव लड़ैगा इसे लेकर अटकलें का दौर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस ने रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को उतारने का फैसला कर लिया है। इसके अलावा राहुल गांधी अमेठी और वायानाड दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं। फिलहाल इसका ऑफिशियल बयान आना बाकी है। एनडीटीवी के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनाव डेब्यू करने जा रही है। वहीं राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव की तरह ही अमेठी और वायानाड से चुनाव लड़ने वाले हैं।
बड़े-बड़े पोस्टर्स-
इस सबके बीच ही उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रियंका गांधी के समर्थकों ने उनके बड़े-बड़े पोस्टर्स लगा दिए हैं। जिसके बाद से ही उनसे रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की गुजारिश की गई है। इन पोस्टर्स में कहां गया कि रायबरेली पुकारती है, प्रियंका जी आएं। इन पोस्टर्स में यह भी कहा गया कि कांग्रेस को अपने विकास कार्यों को आगे लेना जाना चाहिए।
वायनाड सीट पर उम्मीदवार का ऐलान-
इसमें खास बात यह है कि वाम दलों की ओर से केरल के वायनाड सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया था। इसके बाद से अमेठी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। रायबरेली सीट पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी साल 2004 से ही जीत दर्ज करती आ रही थी। लेकिन 2019 में वह उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में कांग्रेस की एकमात्र सांसद थी। इस बार उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा का रुख कर लिया। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि अमेठी की जनता के नाम लिखे पत्र में उन्होंने पहले ही गांधी परिवार से उम्मीदवार होने के संकेत दे दिए थे।
ये भी पढ़ें- Kolkata Underwater Metro का PM Modi ने किया उद्घाटन, 520 किलोमीटर की दूरी मात्र 45 सेकंड में..
अमेठी सीट से चुनावी डेब्यू-
राहुल गांधी ने भी अमेठी सीट से चुनावी डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की थी। हालांकि बीते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अमेठी में उन्हें 50,000 से ज्यादा मतों से हरा दिया था। सोनिया गांभी 2019 में यह घोषणा कर दी की थी, कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। वह 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी से चुनाव लड़ी थी और उन्होंने जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi ने दिया विवादित बयान, कहा मोदी जी चाहते हैं आप दिनभर मोबाइल देखो, जय श्री राम बोलो और भूखे..
जिसके बाद वह 2014 में पहली बार रायबरेली से चुनाव लड़ी और जीती। सोनिया गांधी कुल पांच बार सांसद चुनी जा चुकी हैं और रायबरेली के साथ दशकों के पारिवारिक संबंधों को छोड़कर, जब सोनिया गांधी ने राज्यसभा जाने का फैसला किया तो वह काफी भावुक नजर आ रही थी।