By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Tuesday, 14 Oct 2025
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > आज किसान करेंगे रेल रोको आंदोलन, देशभर में 4 घंटे के लिए थम जाएगी ट्रेन यात्रा
देश

आज किसान करेंगे रेल रोको आंदोलन, देशभर में 4 घंटे के लिए थम जाएगी ट्रेन यात्रा

Dastak Web Team
Last updated: March 10, 2024 9:21 am
Dastak Web Team
Share
Farmers Protest
प्रतीकात्मक तस्वीर (Old Picture, Source - Twitter)
SHARE

लगभग महीने भर से अपनी मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। अब वही किसान रविवार को पूरे देश में रेल रोको अभियान चलाने वाले हैं। किसान संगठनों द्वारा 4 घंटे तक देश व्यापी आंदोलन चलेगा। यह आंदोलन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आज 4 घंटे के लिए रेल यात्राएं सभी रेलवे रूट पर थम जाएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि लगभग 60 जगह पर हरियाणा और पंजाब में किसान विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में हरियाणा और पंजाब से होकर गुजरने वाले मार्गों पर बाधा पैदा हो सकती है।

रेल रोको आंदोलन-

किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा था कि पंजाब के फिरोजपुर, रूपनगर, अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करने वाले हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े अन्य संगठन भी आंदोलन का हिस्सा होंगे। रेल रोको आंदोलन से पहले ही राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। वहीं अंबाला जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह-

तनाव वाली जगह पर पुलिस की तैनाती को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस आंदोलन का असर इंटरसिटी और दूसरे राज्यों के बीच चलने वाली ट्रेनों पर हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंदोलन की वजह से पिछले महीने भी अमृतसर-दिल्ली रूट पर कई ट्रेनों के चलने में देरी हुई थी। सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में तेजी लाने के लिए रेल रोको आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया है।

किसानों की सरकार से 12 मांगे-

उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए। किसानों को एसपी की गारंटी मिलनी चाहिए और स्वामीनाथन कमीशन द्वारा दिए गए c2 प्लस 50% के फार्मूले से ही किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी दी जानी चाहिए और ऐसे कानून भी बनाया जाना चाहिए। किसान आंदोलन 13 फरवरी से शुरू हुआ था, पंजाब से करीब 200 किसान संगठनों ने दिल्ली चलो मार्च शुरू किया था। जिन्हें हरियाणा के बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। किसानों की सरकार से 12 मांगे हैं। कई चरणों की बातचीत के बाद भी किसान वापस लौटने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें- जल्द कर पाएंगे Vande Bharat Sleeper में सफर, अश्विनी वैष्णव ने किया भारत की पहली वंदे..

रेल यात्रियों को परेशानी-

किसानों की मांग है की स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिश को लागू किया जाए, मजदूर और किसानों को पेंशन दी जाए और इसके अलावा किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिया जाए। किसानों के आंदोलन की वजह से कुछ घंटे के लिए रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसान नेता का कहना है कि हो सके तो लोग दोपहर 12:00 बजे से पहले या फिर 4:00 के बाद यात्रा की योजना बनाएं। किसान नेताओं का कहना है कि देश के किसानों के लिए हित के लिए थोड़ी सी असुविधा लोगों को उठानी पड़ सकती है, लेकिन यह सबके लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें- BJP ने Bihar और UP विधानसभा परिषद के उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट की जारी, इन लोगों के..

TAGGED:FarmarFarmers ProtestJagjit Singhrail movementSarwan Singh Pandher
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Vande Bharat Express Srinagar जल्द कर पाएंगे Vande Bharat Sleeper में सफर, अश्विनी वैष्णव ने किया भारत की पहली वंदे..
Next Article Shiva Dream Meaning: अगर सपने में दिखाई दें शिव से जुड़ी ये चीजें, तो जल्द बदलने वाला है आपका जीवन

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

MeToo: एमजे अकबर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

मी टू के आरोपों से घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने आखिरकार आज अपने…

By Jyoti Chaudhary

मौत के 5 घंटे बाद जिंदा हुआ शख्स, बताया मरने के बाद क्या कुछ हुआ 

कहते है मर कर कोई वापस नही आता लेकिन क्या हो जब कोई मर कर…

By dastak

हवा में हुआ पति की ‘बेवफाई’ का खुलासा, करानी पड़ी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

विमान में खराबी होने पर अपने कई बार इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें सुनी होंगी। लेकिन क्या अपने…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?