Vastu Tips For Morpankh: यह तो हम सभी जानते हैं कि श्रीकृष्ण को मोर पंख बहुत पसंद होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मोर पंख को घर में रखने से सुख समृद्धि आती है। आपको यह भी याद होगा कि बचपन में ज्यादातर लोग कॉपी और किताबों में मोर पंख रखा करते थे। कुछ लोग अपने घरों में भी मोर पंख रखना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे आर्थिक लाभ होता है। वास्तु के हिसाब से ही इसे लगाना कैसे अच्छा होता है और आपको इसे घर की किस दिशा में लगाना चाहिए आईए जानते हैं-
कहा नहीं रखना चाहिए मोर पंख-
मोर के पंख को कभी भी पैरों के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने पर गृह में क्लेश होता है। बिस्तर के नीचे भी मोर पंख नहीं रखना चाहिए। आप चाहें तो इसे तकिए के नीचे रख सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना आप तकिए के नीचे सफाई करके ही मोर पंख को रखें। बहुत से लोग मोर पंख का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करने से आप मोर पंख की पॉजिटिव एनर्जी खत्म कर रहे हैं।
एक अलग जगह-
अगर आप भी अपने घर में मोर पंख रखते हैं तो आपको उसे एक अलग जगह पर रखना चाहिए। एक ऐसी जगह जहां कोई अन्य चीज़ जैसे खिलौना या सजावट ना हो। अगर आप इसे वास्तु के हिसाब से अलग रखते हैं तो मोर पंख की पॉजिटिव एनर्जी आपको मिलती है। बहुत से लोग मोर पंख को अपनी आर्ट एंड क्रिएटिविटी के साथ इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा करने से मोर के पंख डेकोरेटिव यानी सजावटी सामान ही बनकर रह जाता है। इसका पॉजिटिव असर खत्म हो जाता है, इसीलिए इस पर कभी भी किसी और रंग का इस्तेमाल न करें।
ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2024: अप्रैल के महीने में लगेगा इस साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां जानें तारीख और सूतक काल
मोर को ना करें परेशान-
बहुत से लोग मोर पंख के लिए मोर को काफी परेशान करते हैं। असल में जब मोर नाचता है या उड़ कर कहीं और बैठ जाता है., तो उसके पंख खुद से ही टूट कर नीचे गिर जाता है। आप मोर को बिना परेशान किए टूटे हुए पंख को उठा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जब आपको गिरा पंख हुआ मिलता है तो यह आपके लिए खुशखबरी का एक संदेश है। मान्यताओं के मुताबिक, ऐसा कहा जाता है कि यह आपके भाग्य के खुलने का एक इशारा है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2024: इस बार चैत्र नवरात्री पर बन रहा है अमृत सिद्धि योग, इन कामों से होगी सारी इच्छा..