Summer Diet: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में हमें अपनी सेहत और खाने पीने की पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। क्योंकि अगर खाने में थोड़ी सी भी कुछ गड़बड़ी हुई तो इसका असर सीधे आपकी सेहत पर पड़ता है और गर्मियों में बीमारी के चांसेस ज्यादा रहते हैं। गर्मियों में दही खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा दही से बनी चीज पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है। आप चाहें तो दही या लस्सी कुछ भी पी सकते हैं। दही प्रोबायोटिक के साथ प्रोटीन कैल्शियम से भरपूर होती है। इसलिए आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, आईए इसके फायदों के बार में जानते हैं और आप इसका कैसे सेवन कर सकते हैं।
पुदीने की पत्तियां-
पुदीने की पत्तियां स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। आपके पाचन तंत्र को साफ करने में काफी मदद करती है और आप इसे सलाद पर डालकर भी खा सकते हैं। वहीं पुदीने की पतियों को पीसकर इसका ड्रिंक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही आपको अपनी डाइट में दाल सब्जियों को शामिल जरूर करना चाहिए। यह स्वास्थ्य लाभ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हरी सब्जियां-
पालक जैसी सब्जियां हाइड्रेट से भरी होती है। विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो की गर्मी में आपकी सेहत के लिए काफी अच्छे हैं। खीरे को बॉडी के लिए काफी ठंडा माना जाता है। क्योंकि इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में काफी मददगार है, इसे सलाद के तौर पर दिखाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: रसोई घर में रखी हैं ये चीज़ें? तुरंत कर दें बाहर, नहीं तो हो सकती है परेशानी
पानी से भरे फल-
वहीं गर्मी के समय आपको पानी से भरे फल जैसे तरबूज, स्ट्रॉबेरी, संतरा, खरबूज जैसे फल खाने चाहिए। इनमें पानी भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जो गर्मी के मौसम में काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट होता है और टेंपरेचर भी मेंटेन रहता है। वहीं नारियल पानी नेचुरल तौर पर इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक होती है। यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में लिक्विड देने में मदद करती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी काफी जबरदस्त माना जाता है, जो पीना कई तरह में फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- Navratri के व्रत में खाएं कुछ हेल्दी, मिनटों में बन जाएगी मखाने की ये चाट