Vada Paw Girl: इस समय दिल्ली में वड़ा पाव बेचने वाली लड़की वड़ा पाव गर्ल काफी विवादों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर आए दिन उसके कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस लड़की को हाल ही में दुकान को लेकर काफी बवाल भी हुआ था। अब यह बवाल पुलिस तक पहुंच चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है की चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चंद्रिका दीक्षित के बेटे का जन्मदिन-
ऐसा कहा जा रहा है चंद्रिका दीक्षित के बेटे का आज जन्मदिन था, जिसके चलते वह भंडारा करने के लिए उस जगह पहुंची, जहां वह वड़ा पाव बेचती है। जिसके बाद उस जगह पर भीड़ के कारण बवाल मच गया। इसके साथ ही किसी ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल-
पुलिस ने वहां पहुंच कर भीड़ को वहां से हटा दिया। इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बवाल के खत्म होने के बाद बहुत से यूज़र्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा कि भगवान की तस्वीर लेकर ड्रामा कर रही थी। एक अन्य यूज़र ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि यह चुनाव लड़ेंगी।
ये भी पढ़ें- Viral Video: लड़के के संग बाज़ ने खेला बैडमिंटन, वीडियो देख लोग हैरान
यूज़र्स के कमेंट-
एक यूज़र ने कहा कि इस लड़की की इतनी कमाई हो रही है, देखिए एक दुकान रेंट पर ले ले और वहां से कमाई करे। एक का कहना है कि यह दीदी तो मोदी जी से भी ज्यादा चर्चा में आ चुकी है। इस दीदी का नाम वड़ा पाव गर्ल से हटाकर कलेश वाली दीदी कर देना चाहिए। एक का कहना है कि यह वड़ पाव बेचती है या विवाद समझ में नहीं आ रहा। इस लड़की के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए, अक्सर किसी न किसी विवाद में बनी ही रहती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: क्या आपने खाया है गुटके से भरा ऑमलेट, लोग बोले ये खतरनाक…