जब से स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, तभी से भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे से जुबानी जंग कर रहे हैं। शनिवार को मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी को 11:00 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विभव की गिरफ्तारी के बाद से ही अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि “मैं आप नेताओं के साथ कल रविवार को भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं, जेल में जिसे भी डालना हो डाल दीजिए।”
जेल भरो कार्यक्रम का ऐलान-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय जाकर जेल भरो कार्यक्रम का ऐलान कर दिया, उन्होंने कहा कि वह रविवार की दोपहर को 12:00 बजे आप नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे, आम आदमी पार्टी के सभी नेता भाजपा मुख्यालय जाएंगे और गिरफ्तारी देंगे। वहीं स्वाति मालीवाल मामले में विभव कुमार की गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह लोग आम आदमी पार्टी के पीछे हैं।
मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया-
उन्होंने संजय को जेल में डाल दिया, आज उन्होंने मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया, राघव चड्डा लंदन से वापस आ गए हैं, कहा जा रहा है कि वह राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार करेंगे, फिर अतिशी और सौरभ को, उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा था कि हमें गिरफ्तार क्यों करना चाहते हैं, हमने क्या गलत किया, हमारा अपराध यह था कि हमने सरकारी अस्पतालों का विकास किया, सरकारी स्कूलों का विकास किया।
ये भी पढ़ें- AAP की मंत्री अतिशी ने स्वाति मालीवाल को क्यों कहा झूठा, क्या पार्टी को धमका रहा है विभव कुमार?
जेल-जेल खेलना बंद कर दीजिए-
वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं हमने 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई, वह ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद दिल्ली के सीएम ने हाथ जोड़कर कहा कि प्रधानमंत्री जी जेल-जेल खेलना बंद कर दीजिए। कल दोपहर 12:00 बजे मैं अपने सभी नेताओं और विधायकों के साथ भाजपा मुख्यालय आऊंगा। आप जिसेॉ जेल में डालना चाहते हैं डाल दीजिए। आपको क्या लगता है कि हमें जेल में डालकर आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं, आप जितना ज्यादा हमें दबाने की कोशिश करेंगे, हम उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें- क्या स्वाति मालीवाल केस है बीजेपी की साजिश? अतिशी ने किया बड़ा दावा, स्वाति को DCW केस से ब्लैकमेल..