New Delhi Railway Station: हमारे देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं, इसलिए ट्रेन को एक प्रमुख संसाधन है। राजधानी होने के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हमेशा ही हज़ारों लोगों की भीड़ रहती है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां रोजाना करीब 6 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत की राजधानी दिल्ली का रेलवे स्टेशन जल्द ही बंद होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि दिल्ली रेलवे स्टेशन को हमेशा के लिए बंद नहीं किया जा रहा है। बल्कि यह कुछ समय के लिए बंद होने वाला है।
रेलवे स्टेशन रि-डेवलप्मेंट-
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रि-डेवलप्मेंट किया जाएगा, जिसके तहत इसे कुछ समय के लिए बंद किया जा रहा है। साल 2013 में रेल मंत्रालय द्वारा भारत के करीब 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने का प्लान बनाया गया था। इसलिए डेवलपमेंट के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जाएगा। चलिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बंद होने के बाद कहां से आपको ट्रेनें मिलेंगी आईए इसके बारे में जानते हैं।
पुनर्विकास करने की योजना-
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को पुनर्विकास करने की योजना के तहत इस साल के आखिर तक पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इसके बाद पुनर्विकास का काम शुरू होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना 300 ट्रेन चलती हैं। रि-डेवलपमेंट के लिए ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाएगा। पुनर्विकास योजना के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा और इस काम में लंबा वक्त लग सकता है। पहले रि-डेवलपमेंट का यह काम एक साथ करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन जानकारी के मुताबिक, इसे अलग-अलग फेस में तैयार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- जज का कुत्ता हुआ चोरी, दो दर्जन से अधिक लोगों पर करा दी एफआईआर दर्ज, जानें पूरा मामला
साल 2023 में के रेल मंत्रालय बजट में इसे लेकर जानकारी दी गई थी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के काम को पूरा होने में करीब 4 साल का समय लग सकता है, यानी कि करीब 4 साल तक रेलवे स्टेशन बंद रहने का अनुमान है।
कहां शिफ्ट होगी ट्रेन-
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पूर्व की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन मिलेंगी, वही सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर हरियाणा और पंजाब जाने वाली ट्रेन शिफ्ट की जा सकती है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान की ओर दिल्ली कैंट शिफ्ट की जा सकती है। गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन में इसके साथ ही बची हुई, कुछ ट्रेनिंग गाजियाबाद शिफ्ट की जाएगी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल बोली, प्यार से मांगते तो जान भी दे देती, राज्यसभा सीट क्या चीज है? देखें वीडियो…