Mahindra XUV700 AX5 Select: भारतीय बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने अपनी महिंद्र एक्सयूवी 700 AX5 सिलेक्ट वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। AX5 Select पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है, इसकी शुरुआती कीमत 16.89 लाख रुपए रखी गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी डिलीवरी भी जल्दी शुरू कर दी जाएगी। महिंद्रा xuv700 AX5 सिलेक्ट की कीमत की बात करें तो MT वेरिएंट वाली पेट्रोल गाड़ी की कीमत 16.89 लाख रुपए रखी गई है और इसके AT वेरिएंट के लिए पेट्रोल कार की कीमत 18.49 लाख रुपए है।
सभी मॉडल की कीमत–
वहीं डीजल MT मॉडल की बात की जाए तो इसकी कीमत 17.49 लाख रुपए है और इसके AT मॉडल की कीमत 19.09 लाख रुपए है। AX5S वेरिएंट AX3 वेरिएंट से लगभग 50,000 तक महंगा है। यह कीमत इंजन और गियर बॉक्स ऑप्शन के आधार पर थोड़ी कम या फिर ज्यादा हो सकती है।
Mahindra XUV700 AX5 Select फीचर्स-
नई महिंद्रा XUV700 AX5 सिलेक्ट, AX5 और AX3 के बीच आती है, इसमें कुछ ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। AX5 Select को 7 सीट लेआउट के साथ पेश किया गया है। वहीं इसमें पैरानॉमिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एनफोर्टेनमेंट सिस्टम के साथ 10.5 इंच की स्क्रीन, बिल्ट इन अमेजन एलेक्सा, एप्पल कारप्ले, एंड्राइड ऑटो, वायरलेस एलइडी, डीआरएल 6 स्पीकर, दूसरी रो के लिए मैप लैंप जैसे बहुत से फीचर्स दिए गए हैं। (Mahindra XUV700 AX5 Select)
ये भी पढ़ें- Mahindra XUV700 का Blaze एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, धांसू फीचर्स से है लैस
डीज़ल और पेट्रोल वेरिएंट-
जैसा कि हमने ऊपर जाना कि नया AX5 S वेरिएंट डीज़ल और पेट्रोल दोनों ही ऑप्शन में मौजूद है। इन दोनों ही ऑप्शन में यह 6 स्पीड टार्क कनवर्टर, ऑटोमेटिक और 6 स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है। इसमें 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन है, जो की 420nm का पिक टार्क और 120bhp की पावर जेनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 2.4 लीटर टर्बो पैट्रोल है जो की 200bhp की पावर और 300nm भी टार्क जनरेट करता है।
ये भी पढ़ें- Pulser NS400Z एडवांस्ड फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, यहां जानें कीमत और डिटेल