Car Cleaning: भीषण गर्मी की वजह से बहुत से इलाकों में पानी की कमी हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को पीने के पानी के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिन इलाकों में पानी की कमी है वहां लोगों कार की सफाई नहीं कर पा रहे हैं और पानी की कमी के चलते लोग महीनों तक कार को साफ नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मैकेनिक के पास जाकर कार को साफ करवाना महंगा पड़ जाता है, बहुत से लोग इतना खर्चा अफॉर्ड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके बताने जा रहे हैं कार साफ करने का आसान तरीका, जिससे कि आप कम बाल्टी पानी में ही अपनी कार को चमका सकते हैं। कार को धोने की प्रक्रिया में आप पैसे बचाने के साथ समय भी बचा सकते हैं, आईए जानते हैं वह तरीका-
आधा बाल्टी पानी और साफ कपड़ा (Car Cleaning)-
अगर आपके पास पानी ज्यादा नहीं है, तो आप आधा बाल्टी पानी लें और उसमें एक कपड़ा गीला कर लें और पूरी कार को अच्छे से पोछ लें। अब गिले कपड़े से कार के बाहरी दाग हटाने के बाद उसे तुरंत ही सूखे कपड़े से साफ करें, इससे आपकी कार चमकने लगेगी। वहीं कार की विंडशील्ड और बाकी ग्लासेस की सफाई करने के लिए गीले कपड़े से उन्हें साफ करें। इसके बाद पुराना लेकिन साफ अख़बार लेकर उसे अच्छे से साफ करें।
इंटीरियर को साफ करने का तरीका (Car Cleaning)-
जब तक स्क्रीन से पानी ना हट जाए, कार के इंटीरियर को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। अगर वैक्यूम क्लीनर आपके पास नहीं है, तो आप पैरदानों को बाहर निकाल कर झाड़ सकते हैं। वहीं हल्के गीले कपड़े से डैशबोर्ड और गेट के अंदर की सफाई करें और इसे तुरंत बाद सूखे कपड़े से पोछ दें। जिससे यह पूरी तरह से सूख जाएगा।
पोलिश का इस्तेमाल-
ऐसे में सिर्फ आधी बाल्टी पानी से आपकी पूरी गाड़ी साफ हो जाएगी, लेकिन अच्छी शाइनिंग के लिए पोलिश का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके लिए आपको सिर्फ 10 रुपए खर्च करने होंगे। पॉलिश का इस्तेमाल महीने में एक बार करना जरूरी होता है। कार को साफ करने के बाद पॉलिस को कार पर अप्लाई करें और अच्छे से रब करें। जिससे कार के पेंट की लाइफ बढ़ जाती है। ऐसे बहुत से डैशबोर्ड पॉलिश बाजार में उपलब्ध हैं। यह पॉलिश 100 से लेकर 1500 रुपए तक के बीच में आते हैं। इसे एक बार अप्लाई करने पर 10 रुपए का खर्च आता है।
ये भी पढ़ें- आप भी घर पर धोते हैं अपनी गाड़ी तो हो जाएं सावधान, इस शहर में लगेगा 5 हज़ार का जुर्माना..
कार का कैबिन-
बहुत बार देखने को मिलता है कि आपकी कार के कैबिन से बदबू आने लगती है। यह कारण खाने-पीने की चीजों की गिरने की वजह से होता है। इससे बचने के लिए आप कार में परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप कार में बहुत कुछ खाते पीते हैं, तो उसे जितनी जल्दी हो सके साफ करें, ऐसा करने से वह चीज सड़ने से पहले ही साफ हो जाएगी और बदबू नहीं आएगी।
ये भी पढ़ें- Mahindra ने लॉन्च की अपनी नई XUV700 AX5 Select, यहां जानें कीमत और धांसू फीचर्स
