Ola Maps: अब ऑनलाइन टैक्सी कंपनी ओला में गूगल मैप का साथ छोड़ दिया है, कंपनी ने खुद से ही अपने एक मैप प्लेटफार्म ओला मैप्स को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि इसमें मैप सर्विस के खर्चों को खत्म कर दिया है। इस मैप से कंपनी सालाना 100 करोड रुपए की बचत करेगी। एक बयान में ओला के संस्थापक ने कहा है कि पिछले महीने Azure से बाहर निकालने के बाद हम गूगल मैप से भी पूरी तरह से बाहर निकल चुके हैं।
Ola Maps से 100 करोड़ रुपए की बचत-
इस पर हम सालाना 100 करोड रुपए खर्च करते हैं, लेकिन अब हमने इस महीने अपने इन हाउस ओला मैप की बदौलत इस खर्च को शून्य कर दिया है। अग्रवाल ने एप यूजर्स को अपने ओला ऐप को अपडेट करने की सलाह दी है। यह अनाउंसमेंट ओला ग्रुप की कंपनी द्वारा माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर के साथ टाईअप खत्म करने के बाद अपने पूरे सिस्टम को इन हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर्म कृत्रिम में स्थानांतरित करने के 3 महीने बाद हुई है।
After Azure exit last month, we’ve now fully exited google maps. We used to spend ₹100 cr a year but we’ve made that 0 this month by moving completely to our in house Ola maps! Check your Ola app and update if needed 😉
Also, Ola maps API available on @Krutrim cloud! Many more… pic.twitter.com/wYj1Q1YohO
— Bhavish Aggarwal (@bhash) July 5, 2024
मैप और नेविगेशन की जरूरत (Ola Maps)-
11 मई को अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, कि हम फॉर्म माइक्रोसॉफ्ट एज्यूर से संबंध समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि एक हफ्ते के अंदर मैप और नेविगेशन की जरूरत को पूरी करने में फॉर्म की AI कृत्रिम में पूरी तरह से सक्षम हो जाएगी। कृत्रिम एआई को लॉन्च करते समय फॉर्म ने कहा था कि क्लाउड सेवाओं के अंदर मैपिंग समाधान भी होंगे।
ये भी पढ़ें- इस देश में एक रोबोट ने किया सुसाइड, क्या एक मशीन कर सकती है आत्महत्या? यहां जानें..
कैसे करेगा काम-
Ola Maps लोकेशन इंटेलिजेंस सेवाएं प्रदान करने में भी सक्षम है। ओला मैप ना सिर्फ आपको रास्ता बताता है बल्कि गूगल मैप की तरह ही इससे भी आप अपनी लोकेशन को शेयर कर सकते हैं और किसी भी लोकेशन को सर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही इसे कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। अक्टूबर 2021 में ओला ने जिओ स्पेशल सेवाओं के पुणे स्थित प्रदाता जिओ को अधिग्रहण किया था। ओला मैप्स वर्तमान में कंपनी के प्रमुख राइड हेल्पिंग एप की मैपिंग जरूरत को पूरा करता है। जनवरी में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट के हिस्से के रूप में ओला मैप को रोल आउट करने की अनाउंसमेंट की थी।
ये भी पढ़ें- मोबाइल रिचार्ज हुआ महंगा, 5G के लिमिटेड प्लान, 4G रिचार्ज क्या रहेगा सही?