Palitana: गुजरात के भावनगर जिले का पालीताना शहर अब दुनिया का पहला ऐसा शहर बन चुका है, जहां पर नॉनवेज पर बैन लगा दिया गया है। ऐसा करने वाला यह पहला शहर है। पालीताना शहर जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जिसके कारण यहां मांस बेचना, जानवरों को काटना और खाना दंडनीय अपराध होगा। ढाई सौ से ज्यादा बूचड़खाने यहां बंद करने के लिए 200 से ज्यादा जैन मुनि मांग कर रहे थे। गुजरात के बड़ोदरा, राजकोट, अहमदाबाद और जूनागढ़ शहर में भी नॉनवेज की बिक्री, खुले आम मांस बिक्री को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं।
Palitana में लोगों पर बुरा असर-
राज्य में नॉनवेज का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि खुले आम मांस देखने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचता है। इससे लोगों पर बुरा असर पड़ता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि इससे यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के लिए यह मददगार साबित हो सकता है। पालीताना शहर शत्रुंजय पहाड़ियों के आसपास मौजूद जैन मंदिरों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यह जेनियों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। इस शहर में प्रसिद्ध आदिनाथ मंदिर के साथ ही 800 से ज्यादा मंदिर हैं।
Palitana में विरोध प्रदर्शन-
पालीताना शहर में नॉन वेज को बैन करने का फैसला 200 से ज्यादा जैन भिक्षुओं के विरोध प्रदर्शन के बाद ही लिया गया है। इसके साथ ही जैन भिक्षुओं ने मांग की थी, कि शहर में ढाई सौ से ज्यादा कसाई घरों को बंद किया जाए। वहीं अहमदाबाद और जूनागढ़ में भी इसी तरह के नियम लागू हुए हैं। मांसाहारी भोजन को लेकर विरोध करने वाले लोगों ने यह तर्क दिया है कि मांस की खुली बिक्री से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचता है।
ये भी पढ़ें- ‘संविधान हत्या दिवस’ को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा BJP पर निशाना, कहा देश में हर 15..
धार्मिक महत्व-
लोगों और खासकर के बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पालीताना सिर्फ अपने पर्यटन के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि अपने धार्मिक महत्व की वजह से भी ऐतिहासिक शहरों में से एक है। यह मंदिर इस क्षेत्र के अन्य मंदिरों के समूह के साथ जैनियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है और यह 15वीं शताब्दी ईसा पूर्व का है।
पालीताना और गुजरात के अन्य शहरों में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि पालीताणा इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और दुनिया यह देख रही है।
ये भी पढ़ें- 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में किसने कहां मारी बाज़ी? जानें कैसा रहा समीकरण..