Tejaswi Yadav: सीएम नीतीश कुमार के महिला विधायक को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा शुरू हो गया है। नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान की क्लिप को साझा करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिखा महिला हो, कुछ जानती हो, महिलाओं पर औछी, गैर वंचित, असभ्य और निम्न तरीके की टिप्पणियां करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत बन चुकी है। यह एक चिंतनीय और गंभीर विषय है।
रेखा पासवान पर भी टिप्पणी-
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी सीएम ने बीजेपी की महिला जो आदिवासी वर्ग की हैं, पर सुंदरता संबंधित टिप्पणी की थी। आज दो बार महिला सांसद रेखा पासवान पर जो अनुसूचित जाति की हैं पर भी टिप्पणी की है। सृष्टि के सबसे बड़े ज्ञाता, व्याख्याता, रचयिता आदरणीय नीतीश जी बन चुके हैं। उनको छोड़कर किसी को कुछ पता ही नहीं होता। किसी को कुछ आता जाता ही नहीं है।
महिलाओं का मान-सम्मान
इसके अलावा नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की पूर्व सीएम रावड़ी देवी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी महिलाओं को मान सम्मान नहीं देती है। रावड़ी देवी ने कहा कि आरजेडी और महागठबंधन भी सिर्फ महिलाओं को मान-सम्मान देती है। दरअसल संसद में नीतीश कुमार जब भाषण दे रहे थे, उस दौरान विपक्ष हंगामा कर रहा था।
ये भी पढ़ें- विधानसभा में क्यों भड़के नीतीश कुमार? महिला विधायक को लेकर दिया ये विवादित बयान..
चुपचाप सुनो-
इसी बीच नीतीश ने आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी पर भड़कते हुए कहा कि अरे महिला हो, जानती हो, नीतीश कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने किसी महिला को कभी आगे बढ़ाया है। हम 2005 के बाद ही बढ़ाना शुरू किए हैं, इसलिए चुपचाप सुनो, अगर आप नहीं सुनेंगे तो यह आपकी गलती है। वहीं जब बोलने के लिए नीतीश कुमार खड़े हुए, तो आरक्षण को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा था।
ये भी पढ़ें- संसद में क्यों भड़कीं निर्मला सीतारमण? बजट को लेकर हुआ ज़ोरदार हंगामा, विपक्ष ने..
