Flood Watch India App: भारत सरकार ने प्राकृतिक आपदा से हो रहे नुकसान और लोगों हो रही परेशानियों को देखते हुए आज एक नया बाढ़ चेतावनी ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम Flood watch India रखा गया है। इस ऐप का लक्ष्य पूरे देश में बाढ़ जैसी आपदाओं के समय सार्वजनिक सुरक्षा को बेहतर बनाना और नागरिकों को समय पर अलर्ट करना है। इस ऐप को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह एप बाढ़ के प्रभाव को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आपदा प्रबंधन में भी सुधार करेगा। इससे लोग पहले से ही सचेत हो जाएंगे और सुरक्षित स्थान पर चले जाएंगे।
सटीक समय पर जानकारी (Flood Watch India App)-
इस ऐप में बहुत सी जरुरी चीज़ों को शामिल किया गया हैं, जो बाढ़ की स्थिति के बारे में सटीक समय पर जानकारी देगा। ऐप में मौसम विभाग इमेजरी के आधार पर बाढ़ की स्थिति की वास्तविक समय में जानकारी देगा। इसकी मदद से यह लोगों को बाढ़ की मौजूदा स्थिति और उससे होने वाले प्रभावों के बारे में अपडेट करेगा। लोगों को पहले से ही बाढ़ की घटनाओं के बारे में चेतावनी देने के लिए ऐप में एक अलर्ट सिस्टम दिया गया है।
Union Minister for Jal Shakti Shri @CRPaatil launches Version 2.0 of ‘FloodWatch India’ mobile app.
Real-time #FloodForecast from 592 monitoring stations and storage positions of 150 major reservoirs in the country to become available to the public.
📝 https://t.co/8RGlf1KX7l pic.twitter.com/3saUl0IM5Y
— PIB | Ministry of Jal Shakti (@PIBWater) August 13, 2024
लोगों को अलर्ट कैसे भेजेगा ऐप-
जब बाढ़ की संभावना बनेगी यह ऐप ऑटोमैटिक्ली लोगों को अलर्ट भेजेगा, जिससे लोग अलर्ट हो जाएंगे और खुद को बचाने के लिए काम करना शुरु कर देंगे। इसके साथ इस ऐप में बाढ़ के दौरान सुरक्षित रहने के लिए सुरक्षा सलाह और इमरजेंसी में बचाव के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे। इससे यूज़र्स बाढ़ के दौरान ज़रुरी उपाय कर पाएंगे और इमरजेंसी के समय में सही निर्णय ले पाएंगे। इसके अलावा इस ऐप में बाढ़ के संभावित क्षेत्रों और सही समय की स्थिति को ट्रैक करने के लिए एक इंटरेक्टिव मैपिंग फीचर भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें- चैटजीपीटी की नई वॉइस मोड फीचर का मनुष्य के साथ इमोशनल अटैचमेंट का खतरा, ओपन एआई ने….
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-
इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपनी सुरक्षा के लिए ज़रुरी कदम उठा पाएंगे। ऐप की लॉन्चिंग के समय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ” कि हमारा उद्देश्य है कि इस ऐप के माध्यम से बाढ़ जैसी आपदाओं के समय लोगों को जल्द से जल्द और सटीक जानकारी दी जा सके। Flood watch India ऐप नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सूचनाएं देगा, जिससे वह सभी सुरक्षित रह सकें। इस ऐप के जरिए बाढ़ की संभावनाओं और उसके प्रभावों के बारे में लोगों को समय पर सूचित किया जा सकेगा।”
ये भी पढ़ें- यहां 65 हज़ार के स्मार्ट टीवी पर मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, सिर्फ 15…
