Mahindra Thar Roxx: आखिरकार महिंद्रा ने अपनी थार रॉक्स को लॉन्च कर दिया है और कंपनी ने इस एसयूवी के बारे में बहुत सी जानकारियां भी शेयर की हैं। इसकी शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपए रखी गई है। कंपनी अपनी नई एसयूवी थार रॉक्स की बुकिंग 3 अक्टूबर 2024 से शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने दशहरा तक डिलीवरी करने का भी आश्वासन दिया है, जो कि भारतीय बाजार में थार रॉक्स की लोकप्रियता को और बढ़ाने वाला है। महिंद्रा थार रॉक्स, थार की एक नया और खास वेरिएंट है, जो अपने शानदार डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय ग्राहकों के दिल को जीतने के लिए तैयार है। शुरुआत से ही महिंद्रा थार को लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट है।
कैसे कर सकते हैं बुकिंग (Mahindra Thar Roxx)-
महिंद्रा ने थार रॉक्स की बुकिंग को ग्राहकों के लिए आसान बनाने के लिए बहुत से ऑप्शन्स दिए हैं। ग्राहक महिंद्रा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं, या फिर वह अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर जाकर बुकिंग की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। महिंद्रा ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक आसान रास्ता निकाल है, जिससे ग्राहकों को बुकिंग में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा, डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करने पर भी ग्राहकों को सभी जरूरी जानकारी और सहायता दी जाएगी।
बेहतरीन फीचर्स-
कंपनी ने थार रॉक्स को स्पोर्टी और एडवेंचर-लविंग लुक दिया गया है। इसमें बहुत से नए और बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं, जो इसे बाकियों से अलग बनाते हैं। थार रॉक्स में नया और पॉवरफुल इंजन लगा है, जो बेहतर क्षमता के साथ आता है। इसके अलावा इसके इंटीरियर्स को आरामदायक और आधुनिक बनाया गया है, जिसमें नई टेक्नोलॉजी और सुविधाएं शामिल हैं। इसमें नवीनतम ड्राइविंग तकनीकें और सस्पेंशन सिस्टम भी शामिल हैं, जो ड्राइविंग एक्सपिरियंस को और ज्यादा बेहतर बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- Citroen ने लॉन्च की अपनी पहली Basalt कूप एसयूवी, यहां जानें फीचर्स और कीमत
कई वेरिएंट्स में उपलब्ध-
महिंद्रा थार रॉक्स के कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, थार रॉक्स AX बेस वेरिएंट कि शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपए रखी गई है और इसमें बहुत से पावरफुल फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं थार रॉक्स LX वेरिएंट की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपए है और इसमें प्रीमियम इंटीरियर्स और कई तकनीकी सुविधाएँ मिलती हैं। थार रॉक्स Z वेरिएंट की बात की जाए तो इसकी शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपए है, यह कई एडवांस्ड ड्राइविंग और एंटरटेनमेंट फीचर्स के साथ आता है। सबसे प्रीमियम थार रॉक्स Z+ वेरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपए से शुरु है। इसमें सभी हाई-एंड फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस की पेशकश की जाती है।
ये भी पढ़ें- Renault ने दमदार फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ लॉन्च की नई डस्टर, यहां जानें डीटेल
