Tejaswi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगले को खाली कर दिया है और अब यह बंगला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को अलर्ट किया जाएगा। वह विजयदशमी के दिन इस बंगले में शिफ्ट होंगे। लेकिन उससे पहले बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। भाजपा नेता दानिश इकबाल का कहना है, कि तेजस्वी यादव बंगला खाली करते समय एसी, नल, बेसिन और बाथरूम से टब अपने साथ ले गए। इसके अलावा सरकारी बंगले से हाइड्रोलिक बेड, महंगे सोफे, टंकी और एयर कंडीशन भी गायब हैं।
कितनी चीज़ें गायब-
दानिश इकबाल के मुताबिक, तेजस्वी सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझते हुए अपने साथ ले गए हैं। तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम 5 देशरत्न मार्ग वाला बांग्ला अलॉट हुआ था। सम्राट चौधरी के निजी सहायक शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा, कि हम हमारे मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोई भी आरोप नहीं लगा रहे हैं, हम सिर्फ सच्चाई के बारे में लोगों को बता रहे हैं। आप लोग खुद बंगले में आकर देख सकते हैं, कि कितनी चीज़ें गायब हो चुकी है। करीब 20 से ज्यादा एसी गायब हैं, किचन से आरओ और फ्रिज गायब है। यहां बिल्डिंग के अलावा कुछ भी नहीं बचा हुआ है।
कंप्यूटर समेत अन्य बेश कीमती सामान-
इस बंगले में दो हेडरॉलिक बेड थे, जो गायब हो चुके हैं। तेजस्वी अपने साथ ऐसी कंप्यूटर समेत अन्य बेश कीमती सामान ले जा चुके हैं। सम्राट चौधरी के बंगले में शिफ्ट होने से पहले यहां पर रंग रोगन का काम कराया जाएगा। अभी बंगले में बहुत सी जगह पर मरम्मत का काम भी चल रहा है। मिस्त्री लगातार इस काम को अंजाम देते हुए देने में लगे हुए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है, कि वह भवन निर्माण की ओर से दी गई, लिस्ट लेकर आएंगे। इस सब के बीच RJD ने आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए, इसे घटिया राजनीति से प्रेरित बताया है।
ये भी पढ़ें- क्या Nitish Kumar होने वाले हैं राजनिति से रिटायर? JDU की इस मांग की वजह से उठ..
RJD ने दिया जवाब-
RJD नेताओं का कहना है, कि भाजपा के आरोपों में जरा भी सच्चाई नहीं है। यह सिर्फ तेजस्वी यादव की छवी को खराब करने के मकसद से किया गया है। जिनका इन सबसे कोई सरोकार नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति यादव का कहना है, कि भवन निर्माण विभागों को सामानों की लिस्ट जारी करनी चाहिए। हमारे पास सारे सबूत हैं। मीडिया के साथ हमारे लोग भी वीडियो बना रहे थे। शक्ति यादव का कहना है, कि हम बीजेपी को चुनौती देते हैं, कि अगर वह ऐसा नहीं कर सकते तो तेजस्वी यादव से माफी मांगे। वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बोलने से पीछे नहीं हटे, बिहार के बेगूसराय से संस्कृत विभाग ने डिप्टी सीएम के बंगले पर चोरी की डिटेल जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल खुद करेंगे दिल्ली चुनाव में BJP का प्रचार, पीएम मोदी को दिया ये बड़ा चैलेंज