Arvind Kejriwal: छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हमला बोला। उनका कहना है की डबल इंजन सरकार का मतलब लूट है। उत्तर प्रदेश में पिछले 7 सालों से यह डबल इंजन की सरकार है। लेकिन वह फेल हो गई है। आप आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा, कि इन लोगों ने 10 साल में कुछ भी नहीं किया। अगले 1 साल में पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे। कुछ तो काम करके जाइए।
22 राज्यों में फ्री बिजली (Arvind Kejriwal)-
इसके अलावा पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि अगर 22 राज्यों में पीएम मोदी फ्री बिजली देते हैं, तो फिर मैं पीएम का प्रचार खुद करूंगा। अरविंद केजरीवाल का कहना है, कि कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। रोज गोलियां चल रही हैं, बहुत अपराध हो रहे हैं। 90 के दशक में हम सुनते थे, कि मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज था। दिल्ली में भी यही हो रहा है।
मार्शलों को नियुक्त-
बीजेपी क्या कर रही थी, वह सिर्फ दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगी हुई है। दिल्ली की बसों में महिलाओं को परेशान किया जाता है। हमने इसलिए मार्शलों को नियुक्त किया, लेकिन उन्होंने सब रोक दिया। वह काम नहीं कर पा रहे हैं और अगर दूसरे काम कर रहे हैं, तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल का कहना है, कि मैं कल शाम को टीवी देख रहा था। एग्जिट पोल आ रहे थे, हरियाणा और जम्मू कश्मीर बीजेपी की सरकार जा रही है। दिल्ली में डबल इंजन फेल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Haryana में कांग्रेस किसे बनाएगी सीएम? लंबी है दावेदारों की कतार, जानें किसके चांस ज्यादा
डबल इंजन फेल-
पहला इंजन जून में फेल हो गया, जब उनकी उन्हें 240 सिटें मिली। दूसरा इंजन धीरे-धीरे झारखंड और महाराष्ट्र में फेल हो जाएगा। लोग यह समझ गए हैं, कि डबल इंजन सरकार का मतलब है, मैं बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। पूर्व सीएम का कहना है, कि मैं जेल में था, तो उन लोगों ने मार्शलों को हटा दिया। दवाइयां बंद करवा दीं। दिल्ली की जनता के लिए काम करने वाला में आज कसम खाकर कह रहा हूं, कि मैं दिल्ली की जनता को उनके अधिकार दिला कर रहूंगा। दिल्ली को पूर्व राज्य बनवा कर रहूंगा।
ये भी पढ़ें- AAP के मंत्री ने क्यों पकड़े बीजेपी नेता के पैर? यहां जानें पूरा मामला