Baba Siddiqui: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार की रात मुंबई में बांद्रा ईस्ट इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन लोगों ने उन पर हमला किया था। तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया है, कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप है। करनैल सिंह हरियाणा का रहने वाला है, वहीं धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
पिस्टल से हमला-
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है, कि आरोपी पिछले 25 से 30 दिनों तक रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा इंस्टीट्यूटिंग स्पॉट पर आए थे। सूत्रों की मानें, तो बाबा सिद्दकी पर गोली चलाने से पहले तीनों कुछ समय वहीं पर उनका इंतजार भी कर रहे थे। सिद्दीकी पर जिस पिस्टल से हमला हुआ है, मुंबई पुलिस ने उसे ज़ब्त कर लिया है। उन्हें मारने के लिए 9.9 एमएम के पिस्तौल का इस्तेमाल हुआ था।
दोनों आरोपी सुपारी किलर-
बांद्रा पुलिस सूत्रों की मानें, तो शूटर्स ने कुल 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें से चार गोली बाबा सिद्दीकी को लगी। ऐसा कहा जा रहा है, कि पकड़े गए दोनों आरोपी सुपारी किलर हैं और उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं है। यही वजह है, की हत्या का मकसद पता नहीं चल पाया है। पुलिस तीसरे की तलाश में जुटी हुई है। वहीं सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच दो एंगल से जांच कर रही है। एक बांद्रा विवाद से संबंधित और दूसरा लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा।
ये भी पढ़ें- क्या इंडिया गठबंधन के दल वापस लेने वाले हैं राहुल गांधी से नेता प्रतिपक्ष का पद? बीजेपी ने कहा..
कई बॉलीवुड सितारों के करीबी-
क्योंकि वह सलमान खान के करीबी माने जाते हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुए, हमले के तुरंत बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 66 साल के बाबा सिद्दीकी इसी साल राकंपा में शामिल हुए थे। मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी कई बॉलीवुड सितारों के करीबी थे, जिसमें सलामान खान भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने की नीतीश कुमार से ये मांग, तो भड़क उठी JDU, कहा उन्हें..