Google: हाल ही में रूस ने गूगल पर पूरी दुनिया की जीडीपी के बराबर का जुर्माना लगा दिया है, जिसे चुका पाना गूगल के बस की बात नहीं है। आमतौर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों हर कुछ महीने में जुर्माना लगता रहता है और टेक कंपनीयां उस जुर्माने को भरती रहती हैं। लेकिन इस बार गूगल पर जो जुर्माना लगाया गया है, उसकी रकम इतनी है, ही नहीं कि उसकी भरपाई की जा सके। क्योंकि गूगल पर पूरी दुनिया की जीडीपी के बराबर का जुर्माना लगा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि गूगल पर असामान्य रूप से रूस की एक अदालत ने भारी जुर्माना लगाया है।
भयंकर जुर्माना-
जिसकी राशि दो अनडेसिलियन एलियन रुबल्स यानी 20,000,000,000, 000, 000, 000, 000, 000, 000,000,000,00 (2 के बाद 36 ज़ीरो) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना गूगल के लगभग 20 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में बहुत ज्यादा है और पूरी दुनिया की कुल जीडीपी की 110 ट्रिलियन डॉलर से भी यह राशि कहीं ज्यादा है। गूगल द्वारा रुसी राज्य मीडिया चैनलों के कंटेंट पर यूट्यूब पर लगाए गए बैन गूगल पर लगे इस बड़े भयंकर जुर्माने का कारण है।
क्यों लगाया ये जुर्माना-
रुसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, यह जुर्माना लगातार बढ़ता जा रहा है, TASS के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है, कि वह इस संख्या का उच्चारण भी नहीं कर सकते। लेकिन उन्होंने गूगल बैंक मैनेजमेंट से उस पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया है। गूगल ने जुर्माने पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। रूस और अमेरिकी कंपनी गूगल के बीच इस घटना ने तनाव को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें- क्या मोबाइल के रिचार्ज एक बार फिर होंगे महंगे? Airtel के एमडी ने की ये मांग
गूगल पर आरोप-
इससे पहले मई 2021 में रूस के मीडिया नियामक हर रोसकोम्नाडजोर ने गूगल पर आरोप लगाया, कि उसने RT और Sputnik जैसे रूसी मीडिया आउटलेट के लिए यूट्यूब का एक्सेस बैन कर दिया था। 2022 में जुलाई में रूस ने गूगल पर 21.1 बिलियन रुबल्स का जुर्माना लगाया था, जिसमें युद्ध संबंधी सामग्री, बैंक सामग्री और अन्य सामग्री को कंट्रोल न करने का आरोप था। रूस में प्रेस की स्वतंत्रता लगभग के बना के बराबर है और स्वतंत्र समाचार आउटलेट्स और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर रोक लगाई गई है।
ये भी पढ़ें- Samsung बना रहा है तीन बार फोल्ड होने वाला फोन, जानें कब हो सकता है लॉन्च