पीडीपी नेता रफी अहमद मीर गठबंधन टूटने पर बोले कि बीजेपी के साथ गठबंधन सही चल रहा था। बीजेपी गठबंधन तोड़ेगी इस बारे में हमें जरा भी अंदाजा नहीं था। अचानक बीजेपी के उठाए इस कदम से हम हैरान हैं। यह जरूर है कि पिछले कुछ समय से घाटी और जम्मू में लोगों के बीच गैप बढ़ गया था। इस कारण अशांति का माहौल बना रहा। पीडीपी नेता नईम अख्तर ने कहा कि फिलहाल पीडीपी शाम 5 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। कहा जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने यह कदम उठाया है।
जम्मू-कश्मीर में पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गठबंधन तीन साल में ही टूट गया। बीजेपी ने समर्थन वापसी की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी और राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है। बीजेपी नेता राममाधव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी बिगड़ी है, जिसके कारण हमें ये फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री, अमित शाह, राज्य नेतृत्व सभी से बात की है।
उन्होंने आगे कहा कि पीडीपी और बीजेपी के नेताओं के बीच सीजफायर, अलगाववाद और पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर जरूर अलग-अलग राय हैं, लेकिन यह गठबंधन तोड़ने की वजह नहीं हो सकती। बीजेपी जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ राजनीति फायदे का खेल कर रही है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।