Rahul Gandhi: इस समय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी झारखंड के दौरे पर हैं। कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी आज सुबह झारखंड के गोड्डा पहुंचे और वहां पर एक जनसभा को संबोधित किया। गोड्डा के बाद राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए किसी अन्य जगहों पर जाने वाले थे। लेकिन कथित तौर पर सवा घंटे तक राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को गोड्डा से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली। जिसके चलते राहुल गांधी को काफी समय तक इंतज़ार करना पड़ा। लेकिन अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
कांग्रेस का आरोप-
कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को सवा घंटे से एटीएस द्वारा उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। महागामा विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी न दिए जाने पर एटीएस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पीएम देवघर में है और इस वजह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी नहीं मिली।
70 सालों तक देश पर शासन-
हम जानते हैं कि यह प्रोटोकॉल है. लेकिन कांग्रेस ने 70 सालों तक इस देश पर शासन किया है और ऐसी घटना किसी भी विपक्ष के नेता के साथ नहीं होनी चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने गोड्डा में आयोजित जनसभा के दौरान पीएम मोदी और एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। प्रधानमंत्री पर अरबपतियों के साथ सांठ-गांठ करने का राहुल गांधी ने आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें- Delhi-NCR में लागू हुआ GRAP-III, जानें किन चीज़ों पर होगी रोक
संविधान हिंदुस्तान की आत्मा-
उन्होंने कहा, कि अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ किए, लेकिन किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया जाता। राहुल गांधी का कहना है, कि भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन काम कर रहे हैं। वहीं संविधान को खत्म करने में बीजेपी और आरएसएस लगे हुए हैं। यह संविधान हिंदुस्तान की आत्मा है। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की झारखंड के लिए सात गारंटी का जिक्र किया।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव में MVA के जीतने पर उद्धव ठाकरे क्यों नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री? सीएम पद के लिए ये दो नाम..