Gautam Adani: हाल ही में अमेरिकी उस डॉलर मूल्य वाले बॉन्ड के जरिए भारत की अडानी ग्रीन एनर्जी ने पूंजी जुटाने के अपने प्लान को रद्द कर दिया है। दरअसल अमेरिका में अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी पर कथित तौर धोखाधड़ी और पर अरबों की रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद अदानी ग्रीन एनर्जी ने 600 मिलियन डॉलर की डील को कैंसिल कर दिया है। अडानी ग्रुप ने अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर द्वारा गौतम अडानी पर 2,000 करोड़ रुपए की रिश्वत देने के आरोप लगाए गए हैं।
600 मिलियन डॉलर की डील रद्द (Gautam Adani)-
समाचार एजेंसी राउटर्स की मानें, तो इस मामले से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जज ने यूएस की एक कोर्ट में अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी और उनके साथ उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ भी अरेस्टेड वॉरेंट जारी कर दिया है। एशिया में ट्रेडिंग में अडानी ग्रुप के यूएस डॉलर नोट्स में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार 21 नवंबर को 600 मिलियन डॉलर की डील को रद्द कर दिया गया। अडानी पर कथित तौर पर आरोप है, कि उन्होंने अमेरिका में भारत सरकार के अधिकारियों को सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए ढाई सौ मिलियन डॉलर की रिश्वत दी है।
रिश्वत देने का आरोप-
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इससे कुछ घंटे पहले ही अडानी ग्रीन एनर्जी ने ऑफर के लिए प्राइस सेट किया था। जिसे बाद में रद्द करना पड़ा। अमेरिकी प्रॉसिक्यूटर ने अडानी और उनके भतीजे पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए साल 2020 से 2024 के बीच में भारत सरकार के अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एक अनुमान यह भी है, कि इससे ग्रुप को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से भी ज्यादा का फायदा हो सकता है।
अरेस्ट वॉरेंट जारी-
उन्होंने यह आरोप लगाया है, कि यह अमेरिकी बैंकों और उन निवेशकों से छुपाया गया है, जिनसे अडानी ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट के लिए अरबों डॉलर जुटाए हैं। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों और बाजारों से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की परमिशन देता है। इन आरोपों पर फिलहाल अडानी ग्रुप ने कोई टिप्पणी नहीं की है। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ एक जज ने अरेस्ट वॉरेंट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने से क्या होगा व्यापार पर असर? एलन मस्क को कैसे होगा फायदा..
कंपनियों के स्टॉक में भारी गिरावट-
प्रॉसिक्यूटर इस वॉरेंट को अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन के सामने पेश कर सकते हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक गुरुवार को बाजार खुलते ही 20% तक गिर चुके हैं। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 20% ,अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20%, अडानी टोटल गैस 18.4 14%, अडानी पोर्ट्स के शेयर में 15%, अडानी पावर में 17.79% और अडानी ग्रीन एनर्जी में 19.17% शेयर में गिरावट आई है। इसके अलावा ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट के शेयर 14.99%, एनडीटीवी 14.37 प्रतिशत, अडानी विल्मर का शेयर 10% और एसीसी को शेयर 14.54% गिर गए हैं।
ये भी पढ़ें- कौन बनेगा टाटा कंपनी का प्रमुख? सौतेले भाई का आ रहा नाम, जानें कौन हैं नोएल टाटा