Arvind Kejriwal: हाल ही में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने लिक्विड फेंक दिया। शनिवार को केजरीवाल उस वक्त ग्रेटर नोएडा के इलाके में पदयात्रा कर रहे थे। उसके बाद मौके पर अफऱा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पड़कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल पर हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।
किसने फेंका पानी? (Arvind Kejriwal)
पुलिस सूत्रों की मानें, तो यह घटना उस वक्त हुई जब केजरीवाल अपने समर्थकों के साथ मालवीय नगर इलाके में समर्थकों के साथ घूम रहे थे। साथ ही उन्होंने बताया, कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जाही है। आरोपी का नाम अशोक झा बताया जा रहा है। अशोक झा के हाथ में गिलास था, जिसे पिचका कर उसने अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंकने की कोशिश की थी। आम आदमी पार्टी का कहना है, कि भाजपा ने हमला करवाया था। साथ ही पार्टी ने कहा, की राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी के राज में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।
सौरभ भारतद्वाज ने कहा (Arvind Kejriwal)-
वहीं आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारतद्वाज ने कहा, कि भाजपा के नेता लगातार हर राज्य में रैलियां कर रहे हैं। लेकिन उन पर कभी हमला नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर लगातार हो रहे हमलो लेकर दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भारद्वाज ने कहा, कि दिल्ली में लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। दुकान शोरूम के अंदर गोलियां चल रही है। ग्रेटर कैलाश में मर्डर हो रहे हैं। पंचशील पार्क में मर्डर हो रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।
ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे क्यों चले गए अपने पैतृक गांव? क्या बिगड़ रहा है महायुति का समीकरण
भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर-
उधर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर का कहना है, कि केजरीवाल अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, अपनी पुरानी ट्रिक पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा, कि अरविंद केजरीवाल की हर राजनीतिक रणनीति असफल हो गई है। वह पुरानी चालों पर लौटे रहे हैं। जिसमें उन्हें थप्पड़ मारा जाता है और उन पर चाय फेंकी जाती है। आज भी ऐसा ही हुआ, अरविंद केजरीवाल को खुद बताना चाहिए, कि आज उन्होंने कौन सा नया खेल शुरू किया है। हम दिल्ली पुलिस से संबंधित पूछताछ करने में सच्चाई का पता लगाने का अनुरोध करते हैं। साथ ही भाजपा ने कभी राजनीतिक अभियानों में धमकी अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाया है।
ये भी पढ़ें- क्या Hemant Soren के शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल ने किया राहुल गांधी को इग्नोर? देखे पूरी क्लिप