Human Washing Machine: यह तो हम सभी जानते हैं, कि तकनीकी क्षेत्र में जापान दुनिया में सबसे आगे रहता है। जापान ने हाल ही में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जापान ने एक ऐसी वॉशिंग मशीन तैयार की है, जो की 15 से 20 मिनट के अंदर इंसान को धो देती है। अब आपने बर्तन धोने वाले और कपड़े धोने वाली मशीन के बारे में तो सुना ही होगा और उन्हें देखा भी होगा। लेकिन अब आप इंसानों को धोने वाली मशीन के बारे में भी जान लें। मिराई निंगेन सेंटाकुक नाम की यह मशीन एक स्पा जैसा अनुभव देती है। जिसे जापानी साइंस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है।
इंसानों के शरीर का विश्लेषण (Human Washing Machine)-
इसमें सफाई के लिए वॉटर जेट और छोटे एयर बबल्स शामिल हैं। जापानी प्रकाशन अशाही शिंबुन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मशीन पहले इंसानों के शरीर का विश्लेषण करती है। फिर उनकी जरूरत के मुताबिक, शरीर को साफ कर देती। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले इंसान को एक पारदर्शी बोर्ड में बैठाया जाता है, जो गर्म पानी से आधा भरा हुआ होगा।
कैसे काम करती है यह मशीन-
इसके बाद हाई स्पीड जेट से छोटे-छोटे बुलबुले बनने शुरू हो जाएंगे, जो आपकी त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करेंगे और फिर त्वचा के संपर्क में आने पर फुट जाएंगे। उसके बाद मशीन आपके शरीर की भी जानकारी इकट्ठा करेगी और निश्चित करेगी, कि शरीर के तापमान के हिसाब से धुलाई हो। इतना ही नहीं यह मशीन न सिर्फ इंसान के शरीर को साफ करेगी।
ये भी पढ़ें- इस AI चश्में की मदद अब दृष्टिहीन भी देख पाएंगे, यूपी के इस शख्स ने कर दिया ये कमाल
ओसाका एक्सपो 2025-
बल्कि लोगों के दिमाग को भी शांत करेगी। 1970 के दशक में सान्यो इलेक्ट्रिक द्वारा प्रस्तुत एक समान अवधारणा से प्रेरित, यह आधुनिक संस्करण ओसाका एक्सपो 2025 में पहली बार पेश किया गया, जहां पर 1000 लोगों को इसका ट्रायल मिलेगा। इसके परीक्षण के बाद इस मशीन के बड़े पैमाने पर प्रवेश करने की उम्मीद है, जो व्यक्तिगत स्वच्छता और आराम में क्रांति लाने का वादा करती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में हीटर खूब चलाने पर भी बिजली बिल आएगा कम, यहां जानें कैसे