Mahila Samman Nidhi Scheme: गुरुवार को महिला सम्मान निधि योजना के तहत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। अपना वादा पूरा करते हुए, दिल्ली की सरकार ने हर महिला के बैंक अकाउंट में हर महीने हजार रुपए डालने की योजना को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में आतिशी की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को पारित किया गया और अब दिल्ली की महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद उनके अकाउंट में यह राशि जमा हो जाएगी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे महिलाओं और माताओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, कि इस योजना से दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
हजार रुपए सीधे ट्रांसफर-
इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी और जो महिलाओं इसमें शामिल होंगी, उनके खाते में हर महीने हजार रुपए सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने कहा, कि यह एकदम महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। वहीं केजरीवाल ने घोषणा की, कि महिलाओं के लिए नई योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जाएगा।
चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपए-
इस योजना के तहत चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को हर महीने हजार रुपए की बजाय 2100 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार का संचालन करती हैं। बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं और बड़ा बनाती हैं। ऐसे में अगर सरकार उनकी थोड़ी मदद कर सके, तो इसे सौभाग्य की बात समझना चाहिए। हिंदू धर्म का जिक्र करते हुए, अरविंद केजरीवाल ने कहा, कि जहां नारी की पूजा होती है।
ये भी पढ़ें- अतुल सुभाष की मौत के बाद आया सास का पहला बयान, कहा उसकी मौत का अफसोस लेकिन..
दिल्ली सरकार पर खर्च-
वहीं देवता वास करते हैं। इस योजना से दिल्ली सरकार पर खर्च नहीं, बल्कि बरकत ही होगी। उन्होंने कहा, कि कुछ लोग इस योजना को असंभव मान रहे हैं। लेकिन मैं जो ठान लेता हूं, उसे पूरा करता हूं। उन्होंने भरोसा जताया, कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर वह बड़ी से बड़ी अर्चनों को पार कर सकते हैं और हर काम को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सांप के काटने पर देनी होगी सरकार को सूचना, यहां जानें क्यों?