देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है। जून महीने में इसके सभी वेरिएंट्स – RWD (रियर व्हील ड्राइव) और QWD (क्वॉड व्हील ड्राइव) – की कीमतों का खुलासा किया गया था और अब ग्राहक इसे बुक कर सकते हैं।
वेरिएंट और कीमत
Harrier EV को 65 kWh और 75 kWh की बैटरी के साथ कई ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है। सभी वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत ₹21.49 लाख से लेकर ₹30.23 लाख तक है। प्रमुख वेरिएंट्स की सूची:
- Harrier EV Adventure 65 – ₹21.49 लाख
- Harrier EV Fearless Plus 75 – ₹24.99 लाख
- Harrier EV Empowered QWD 75 Stealth – ₹30.23 लाख
फीचर्स और तकनीक
टाटा हैरियर EV को विशेष acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जो मजबूती और परफॉर्मेंस दोनों में अव्वल है। SUV को तीन ट्रिम्स – Adventure, Fearless और Empowered – और चार रंगों – नॉक्टर्न, ऑक्साइड, ग्रे और वाइट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, Stealth Edition भी लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:
- 2741mm व्हीलबेस
- फुल LED लाइटिंग, क्लोज्ड ग्रिल और 17-इंच अलॉय व्हील
- 14.53 इंच की टचस्क्रीन QLED डिस्प्ले
- JBL स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos 5.1 साउंड
- ADAS Level 2 के 22 फीचर्स
- वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और इन-बिल्ट नेविगेशन
- वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल Key
- V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) सपोर्ट
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
SUV को दो बैटरी ऑप्शन्स – 65kWh और 75kWh – में पेश किया गया है। इसकी रेंज 538km से लेकर 627km तक है। इसमें 120kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे कार को सिर्फ 25 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Harrier EV 390bhp पावर और 504Nm टॉर्क जनरेट करती है। यह SUV मात्र 6.3 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है।