Parliament: हाल ही में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, बुधवार को संसद के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली और उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने घायल शख्स को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा के लिहाज से यह बहुत बड़ी घटना है। गंभीरता से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Delhi | A man has tried to commit suicide by setting himself on fire near Parliament. He has been taken to RML hospital: Delhi Police
More details awaited
— ANI (@ANI) December 25, 2024
पार्क में खुद को आग लगाई-
पुलिस के मुताबिक, शख्स ने रेल भवन के पास पार्क में खुद को आग लगाई, उसके बाद संसद भवन की तरफ भाग-भाग कर आया। इसके बाद जैसे ही लोगों ने उस शख्स को देखा, तो लोगों ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन में शख्स को रोका और कंबल से ढका। पुलिस के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शख्स को फिलहाल नाज़ुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने क्यों कही कुछ दिनों में आतिशी के गिरफ्तार होने की बात? यहां जानें
क्यों किया ऐसा-
हालांकि शख्स ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है और मौके से दो पन्ने का अधजला नोट मिला है। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं, कि सरकार के अगेंस्ट प्रोटेस्ट करने के इरादे से ऐसा किया है। हालांकि यह सिर्फ अटकले हैं। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है और बताया जा रहा है, कि घायल को घटना के तुरंत बाद कंबल से ढक दिया गया था।
ये भी पढ़ें- दिल्ली की सीएम के खिलाफ कांग्रेस किसे बनाएगी उम्मीदवार? पार्टी इस नेता के नाम पर..