New Year 2025: जल्द ही नया साल 2025 शुरू होने वाला है और इस बार नए साल की शुरुआत बुधवार से होने वाली है। ऐसे में नए साल के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से पूरा साल आपको धन दौलत में की कमी नहीं रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, घर की कुछ दिशाओं में चार शुभ चीज़ें रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा। इसके साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। ऐसे में आईए जानते हैं, कि नए साल के पहले दिन घर की उत्तर दिशा में किन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है-
पारिजात का पौधा (New Year 2025)-
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन से जो 14 रत्न निकले थे, उनमें से एक पारिजात का पौधा भी था। ऐसा कहा जाता है, कि इस पेड़ को इंद्रदेव ने स्वर्ग में स्थापित किया था। यह वृक्ष मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इसके पौधे को घर में लगाने से सुख संपन्नता आती है।
कुबेर देवता की तस्वीर-
घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देवता की तस्वीर लगाना भी बहुत शुभ माना गया है। भगवान कुबेर धन और आरोग्य का वरदान देते हैं। वहीं नए साल के पहले दिन घर में कुबेर देवता की तस्वीर के साथ स्वास्तिक का चिन्ह लगाएं।
शंख (New Year 2025)-
भगवान कुबेर को प्रसन्न करने से दरिद्रता और रोग दूर हो जाते हैं। वहीं हिंदू धर्म के शास्त्रों में शंख को मां लक्ष्मी का भाई माना गया है। यह भी समुद्र मंथन से निकले 14 रत्न में से एक है। इसे घर में रखने से धन की कमी नहीं होती।
ये भी पढ़ें- पैसों की तंगी से हैं परेशान? घर के मेन दरवाज़े पर लटकाएं ये पोटली, फिर देखें होगा कमाल
श्रीयंत्र की स्थापना-
साल की शुरुआत के पहले दिन सुबह स्नान के बाद घर में श्रीयंत्र की स्थापना करना शुभ माना जाता है। स्नान के बाद आप श्री यंत्र को पंचामृत और गंगाजल से साफ करके और लाल रंग के वस्त्र पर घर की दक्षिण दिशा में स्थापित करें।
ये भी पढ़ें- भारत में मौजूद ऐसा अनोख मंदिर जहां होती है मुस्लिम महिला की पूजा, यहां जानें क्यों