Dola Mata Mandir: यह तो हम सब जानते हैं, कि भारत में बहुत से मंदिर हैं। जहां पर देवी-देवताओं की पूजा होती है। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। जहां पर देवी देवताओं की नहीं बल्कि एक मुस्लिम महिला की पूजा की जाती है। यह मंदिर गुजरात में मौजूद है और ऐसा कहा जाता है, कि गांव वाले यहां सिर झुका कर उन्हें प्रणाम भी करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।
लोगों की जान बचाई (Dola Mata Mandir)-
यह मंदिर डोला माता के नाम से जाना जाता है। यहां के लोगों का कहना है, कि तकरीबन ढाई सौ साल पहले झुलसन गांव पर आक्रांताओं ने हमला कर दिया था। तब उस मुस्लिम महिला ने आक्रांताओं का सामना कर इन लोगों की जान बचाई थी। हालांकि इन लोगों की जान बचाते हुए, वह महिला खुद वीरगति को प्राप्त हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है-
ऐसा कहा जाता है, कि महिला की मृत्यु के बाद उस स्थान पर गांव वालों को सिर्फ फूल ही मिले थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों का ऐसा कहना था, कि फूल ही उस महिला का मृत शरीर था। ऐसा कहा जाता है कि तब से ही वहां पर उनकी पूजा शुरू हो गई। मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है, कि ऐसे अनूठे मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें- घर में बिना तोड़-फोड़ के पाना चाहते हैं वास्तु दोष से छुटकारा? अपनाएं ये तरीके
उस स्थान पर मंदिर बनवाया-
वीरगति की प्राप्त हुई उस महिला के फूल देखकर गांव वालों ने उस स्थान पर मंदिर बनवा दिया और ऐसा कहते हैं, कि तब से उस स्थान पर डोला की भगवान की तरह पूजा की जाती है। हालांकि गुजरात में बहुत से हिंदू मंदिर मौजूद हैं। लेकिन जहां मुस्लिम महिला की पूजा होती है, ऐसा मंदिर सिर्फ एक ही है।
ये भी पढ़ें- पैसों की तंगी से हैं परेशान? घर के मेन दरवाज़े पर लटकाएं ये पोटली, फिर देखें होगा कमाल