By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, 8 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने से इन बड़े तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर जाना हो जाएगा आसान
देश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने से इन बड़े तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर जाना हो जाएगा आसान

Dastak Web Team
Last updated: January 2, 2025 5:50 pm
Dastak Web Team
Share
Jewar Airport
Photo Source - Twitter
SHARE

Noida International Airport: 17 अप्रैल 2025 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर परिचालन शुरू होने की तैयारी चल रही है। जिससे लोगों के लिए हवाई यात्रा कई मायनों में आसान हो जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट के खुलने से उत्तर प्रदेश के बहुत सी फेमस जगहों पर पहुंचना बहुत आसान हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के ज़ेवर में मौजूद यमुना एक्सप्रेसवे के पास नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होना बहुत से लोकप्रिय जगहों की यात्रा को आसान बनाएगा और साथ ही इन जगहों की यात्रा के समय को भी कम करेगा। जिससे यह पर्यटकों के लिए एक अच्छा यात्रा का साधन बन जाएगा। अपने 2025 ट्रैवल डेस्टिनेसन्स के लिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां पहुंचना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने से आसान हो जाएगा।

Contents
फेमस ताजमहल(Noida International Airport)-मथुरा(Noida International Airport)-पवित्र स्थल वृंदावन-हरिद्वार-राजस्थान की राजधानी-ऋषिकेश-

फेमस ताजमहल(Noida International Airport)-

भारत में सबसे फेमस शहरों में से एक आगरा है। जहां पर फेमस ताजमहल मौजूद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने के बाद यात्रियों को नोएडा से आगरा पहुंचने में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट से आगरा तक की यात्रा में आम तौर पर लगभग 4 घंटे का समय लगता है। लेकिन एक बार इसके खुल जाने के बाद यह समय सिर्फ दो घंटे रह जाएगा।

मथुरा(Noida International Airport)-

वहीं धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला मथुरा, जिसे भगवान कृष्ण की जन्मस्थली भी कहा जाता है, बहुत महत्व रखता है। यह शहर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। जहां पर हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। अब तक दिल्ली एयरपोर्ट मथुरा के सबसे नजदीक था. लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खुलने के बाद मथुरा का सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे मथुरा पहुंचना और इसके रंग-बिरंगे मंदिरों, घाट और प्रसिद्ध होली समारोह को देखना बहुत आसान हो जाएगा।

पवित्र स्थल वृंदावन-

इसके अलावा मथुरा के नजदीक एक और पवित्र स्थल वृंदावन है, जो भगवान कृष्ण के प्रारंभिक वर्षों से जुड़े होने की वजह से फेमस है। वर्तमान में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वृंदावन पहुंचने में 3 घंटे का समय लगता है। लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खलने के बाद यह समय घटकर सिर्फ 2 घंटे रह जाएगा। इसका मतलब यह है, कि आश्रम, शहरों के मंदिरों और अन्य जगहों को देखने के लिए आपके पास ज्यादा समय होगा।

हरिद्वार-

इसके अलावा भारत के सबसे पवित्र स्थलों में से एक हरिद्वार, गंगा आरती और उसके पवित्र घाटों के लिए जाना जाता है। आध्यात्मिक स्थलों और हिमालय की तलहटी की खोज करने वालों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक आदर्श शुरुआती बिंदु के रूप में काम करेगा। एयरपोर्ट हरिद्वार और पर्यटकों को शहर के ऐतिहासिक मंदिरों और आध्यात्मिक आयोजनों को देखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

ये भी पढ़ें- 2025 में भारत में यात्रा का मज़ा हो जाएगा दोगुना, शुरु होंगे ये प्रोजेक्ट्स, कश्मीर के लिए ट्रेन से लेकर एक्सप्रेसवे..

राजस्थान की राजधानी-

इसके अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने राजसी किलों, जीवंत संस्कृति और महलों के लिए काफी फेमस है। गुलाबी शहर घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय गंतव्य में से एक है। लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ज़रिए इस पर लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी। जिससे जयपुर की यात्रा और ज्यादा सुविधाजनक होगी, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में समय लगता है।

ऋषिकेश-

इसके अलावा योग, स्ट्रीट और पवित्र गंगा के लिए जाना जाने वाला ऋषिकेश भारत में एक आध्यात्मिक केंद्र है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर पहुंच के साथ पर्यटकों को एक साहसिक और आध्यात्मिकता के लिए ऋषिकेश तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह शहर व्हाइट वॉटर राफ्टिंग, योग, आश्रमों और ट्रैकिंग के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें- लोगों के लिए खुला भारत का पहला समुद्र पर बना ग्लास ब्रिज, यहां जानें डिटेल

TAGGED:haridwarjaipurmathuraNoida International AirportNoida International Airport JewarNoida International Airport LocationNoida International Airport Opening DateRISHIKESHTaj MahalVrindavan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Transportation Plans 2025 में भारत में यात्रा का मज़ा हो जाएगा दोगुना, शुरु होंगे ये प्रोजेक्ट्स, कश्मीर के लिए ट्रेन से लेकर एक्सप्रेसवे..
Next Article Ajmer Dargah हिंदू सेना प्रमुख ने पीएम मोदी से क्यों की अजमेर दरगाह पर चादर ना भेजने की गुज़ारिश? लेटर लिखकर कहा..

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

कैंसर पीड़ित के साथ हरियाणा पुलिसकर्मी ने लगातार 3 साल तक किया रेप

पुलिस को लोगों मदद करने के लिए जाना जाता है। वहीं सेवा, सुरक्षा, सहयोग का…

By dastak

कुलपति, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर परिचर्चा का डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में किया गया आयोजन

परिचर्चा में प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक बतौर मुख्य अतिथि, डॉ. बनवारी…

By Dastak Web Team

जल्द कर पाएंगे Vande Metro में सफर, यहां जानें स्पीड से लेकर रुट तक सबकुछ

आम आदमी की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार काम कर रही…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?