TATA Harrier EV: टाटा मोटर्स अपनी मचअवेटिड इलेक्ट्रिक एसयूवी Harrier EV को दिल्ली में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टाटा हैरियर के मॉडल पर आधारित एसयूवी प्रीमियम डिजाइन के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में टाटा का अगला बड़ा कदम होगा। हैरियर ईवी का मुकाबला, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी, टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी और मारुति विटारा जैसी गाड़ियों से होने वाला है।
नए डिजाइन एलिमेंट्स(TATA Harrier EV)-
हैरियर ईवी का डिजाइन मौजूदा हैरियर से काफी हद तक मिलता-जुलता रहने वाला है। लेकिन इसमें कर्व कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में नया ग्रिल, फ्रंट, रियर एलईडी बार लैंप, फ्रंट और बाकी अट्रैक्टिव स्टाइलिंग दी गई है। यह एसयूवी हैरियर की पहचान को बरकरार रखते हुए इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न ईवी लुक देगा।
हैरियर ईवी का इंटीरियर-
हैरियर ईवी का इंटीरियर आइस मॉडल से इंस्पायर्ड होगा। लेकिन इसमें कुछ नए अपडेट्स भी दिए जाएंगे। इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए नया यूज़र इंटरफेस जोड़ा जाएगा। इसके अलावा इसमें कनेक्टेट कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। हैरियर ईवी 5 सीटर एसयूवी होगी, जिसमें यात्रियों के लिए भरपूर स्पेस और मॉडर्न सुविधा मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki e-Vitara जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत
ड्राइविंग रेंज-
इसके साथ ही टाटा हैरियर ईवी को जेन2 आर्किटेक्चर पर टाटा हैरियर ईवी को तैयार किया गया है। इसमें जो ऑल-वील ड्राइव कंफीग्रेशन होगा। जिसमें हर एक्सेल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद होगा। हैरियर ईवी की लगभग 500 किलोमीटर ड्राइविंग रेंज होने की उम्मीद है। इसके अलावा पावर आउटपुट और इसकी बैटरी पैक की जानकारी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान सामने आएगी।
ये भी पढ़ें- Toyota Urban Cruiser EV से उठा पर्दा, जानें कैसी होगी ये नई ईलेक्ट्रिक एसयूवी, फीचर्स और डिज़ाइन..
