Hyundai Staria: कोरियाई ऑटो दिग्गज ह्युंडई मोटर्स ने शुक्रवार, 17 जनवरी को चल रहे, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी स्टारिया लक्जरी MPV को प्रदर्शित किया। 2021 में वैश्विक स्तर पर लॉन्च हुई, यह कार पहली बार भारत में दिखाई गई है। दक्षिण पूर्व एशिया सहित कई वैश्विक बाजारों में बिकने वाली यह कार टोयोटा वेलफायर जैसी लक्ज़री वैन को टक्कर देती है।
भव्य आकार और आकर्षक डिज़ाइन(Hyundai Staria)-

प्रगति मैदान, नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 में प्रदर्शित स्टारिया का सबसे पहला अट्रैक्शन इसका बड़ा साइज़ है। यह 5,253 मिमी लंबी, 1,997 मिमी चौड़ी और 1,990 मिमी ऊंची है, जिसका व्हीलबेस 3,273 मिमी है। ह्युंडई-किआ N3 प्लेटफॉर्म पर आधारित यह MPV अपने स्पेसशिप से प्रेरित अनूठे डिज़ाइन से सभी का ध्यान खींचती है।
आधुनिक डिज़ाइन विशेषताएं(Hyundai Staria)-
स्टारिया की मुख्य विशेषताओं में शामिल हैं-
- पूरी चौड़ाई में फैली LED लाइट बार
- किनारों पर स्थित LED हेडलाइट्स
- विशाल क्रोम ग्रिल
- बड़ी पैनोरमिक खिड़कियां
- दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे
- आईओनिक 5 से प्रेरित वर्टिकल पिक्सल LED टेल लैंप्स

आरामदायक और टेक्नोलॉजी से लैस इंटीरियर-
स्टारिया के इंटीरियर में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया गया है। यह 11, 9 और 7 सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
फीचर्स में शामिल हैं-
- बटन के स्पर्श से रिक्लाइनिंग सीटें
- 9-सीटर वर्जन में 180 डिग्री घूमने वाली दूसरी पंक्ति की सीटें
- वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 10.25-इंच मल्टीमीडिया स्क्रीन
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें
- वायरलेस चार्जर
- लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी
ये भी पढ़ें- अगर घर में नहीं है पार्किंग की जगह, तो नहीं खरीद पाएंगे नई कार, इस राज्य में जल्द लागू होने वाला है ये नियम
पावरट्रेन विकल्प-

स्टारिया में तीन इंजन विकल्प उपलब्ध हैं-
- हाइब्रिड सिस्टम: 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (कुल पावर: 242 hp, टॉर्क: 367 Nm)
- V6 पेट्रोल इंजन
- 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन (175 bhp पावर, 431 Nm टॉर्क)
हालांकि ह्युंडई ने अभी भारत में स्टारिया को लॉन्च करने की कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन इसका प्रदर्शन भारतीय लक्जरी कार बाजार में कंपनी की दिलचस्पी को दर्शाता है। 17 से 22 जनवरी तक चलने वाले इस एक्सपो में आप ह्युंडई पवेलियन में इस MPV को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जल्द भारत में आने वाला है हीरो स्प्लेंडर का इलेक्ट्रिक वर्ज़न, यहां जाने कब होगा लॉन्च