Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना नई मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।
Delhi CM Rekha Gupta सुरक्षा व्यवस्था-
इस ऐतिहासिक क्षण के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पूरे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की तैनाती के साथ-साथ अन्य जिलों के अतिरिक्त डीसीपी भी मौजूद रहेंगे।
Delhi CM Rekha Gupta समारोह का विस्तृत कार्यक्रम-
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जब मेहमान अपने निर्धारित स्थानों पर बैठेंगे। दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और मंत्री पद के उम्मीदवारों का आगमन होगा। 12:15 बजे उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पहुंचेंगे, जिनका स्वागत मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव (जीएडी) करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों का आगमन-
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आगमन 12:25 बजे निर्धारित है, जिनका स्वागत गृह मंत्री और उपराज्यपाल करेंगे।
शपथ ग्रहण की प्रक्रिया-
राष्ट्रगान के बाद 12:31 बजे उपराज्यपाल के सचिव समारोह शुरू करने की अनुमति मांगेंगे। मुख्य सचिव गृह मंत्रालय की अधिसूचना पढ़ेंगे, जिसके बाद 12:35 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ होगी। इसके बाद 12:45 बजे से मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Rekha Gupta? जो बनी दिल्ली की नई सीएम
विशेष आमंत्रित अतिथि-
भाजपा ने करीब 30,000 मेहमानों को आमंत्रित किया है, जिनमें आरएसएस के प्रमुख नेता, धार्मिक गुरु, उद्योगपति, सेलिब्रिटीज, लाड़ली बहनाएं, ऑटो चालक और दिल्ली के किसान शामिल हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी आमंत्रित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- आस्था के साथ घिनौना खेल! बेचे जा रहे हैं कुंभ में नहाती महिलाओं के वीडियो