Delhi CM: दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्होंने पद की शपथ ली। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
Delhi CM चुनाव के बाद पार्टी का महत्वपूर्ण फैसला-
भाजपा ने प्रवेश वर्मा, विजेंदर गुप्ता और आशीष सूद जैसे दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना। यह फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण है। खास तौर पर तब, जब प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था। पार्टी के इस फैसले के पीछे महिला मतदाताओं का समर्थन मजबूत करने की रणनीति है।
Delhi CM महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-
भाजपा ने अपने ‘संकल्प पत्र’ में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए थे, जिनमें ₹2,500 की मासिक आर्थिक सहायता भी शामिल है। रेखा गुप्ता की नियुक्ति से पार्टी ने यह संदेश भी दिया है कि वह सिर्फ चुनाव जीतने के लिए महिला मतदाताओं पर निर्भर नहीं है, बल्कि उन्हें नेतृत्व के अवसर भी देती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद वह देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।
Delhi CM व्यापारी समुदाय का प्रतिनिधित्व-
बनिया समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता की नियुक्ति से व्यापारी वर्ग में भी खुशी की लहर है। वाजपेयी-आडवाणी युग से ही व्यापारी समुदाय भाजपा का मुख्य वोटबैंक रहा है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया, “बनिया समुदाय दिल्ली भाजपा की रीढ़ रहा है। हालांकि सरकार की नीतियां समावेशी हैं, गुप्ता की नियुक्ति से यह रिश्ता और मजबूत होगा।”
Congratulations to Smt. Rekha Gupta Ji on taking oath as Delhi's Chief Minister. She has risen from the grassroots, being active in campus politics, state organisation, municipal administration and now MLA as well as Chief Minister. I am confident she will work for Delhi's… pic.twitter.com/GEC9liURd9
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2025
प्रधानमंत्री का आशीर्वाद-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए लिखा, “श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह जमीनी स्तर से उठी हैं, कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर प्रशासन और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी हैं। मुझे विश्वास है कि वह दिल्ली के विकास के लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगी।”
ये भी पढ़ें- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में हाइकोर्ट ने रेलवे से पूछ लिया ये बड़ा सवाल
युवा नेतृत्व को बढ़ावा-
रेखा गुप्ता की नियुक्ति से भाजपा ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का संकेत दिया है। साथ ही यह धारणा भी गलत साबित हुई कि पार्टी बाहरी नेताओं को ही आगे बढ़ाती है। उनकी नियुक्ति से स्पष्ट है कि पार्टी स्थानीय नेतृत्व को भी महत्व देती है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली सीएम शपथ ग्रहण समारोह! कब, कहां और कौन-कौन होंगे शामिल? यहां जानें पूरा शेड्यूल