Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में एक से बढ़कर एक इनोवेशन पेश किए हैं, लेकिन इस बार लोगों की खास नजर Samsung Galaxy Watch 8 सीरीज़ पर रही। इस सीरीज़ में Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और पहली बार Flip 7 FE के साथ नई स्मार्टवॉच लाइनअप पेश की गई।
Samsung ने दावा किया है कि Galaxy Watch 8 अब तक की सबसे पतली और सबसे हल्की स्मार्टवॉच है, जो न सिर्फ स्मार्टनेस बल्कि स्टाइल में भी आगे है। खास बात यह है कि यह पहली Samsung वॉच है जिसमें Google Gemini AI Assistant इनबिल्ट दिया गया है, जो इसे बाकी स्मार्टवॉच से अलग बनाता है।
डिज़ाइन और साइज ऑप्शन
- Galaxy Watch 8 दो साइज में उपलब्ध है: 40mm और 44mm
- Galaxy Watch 8 Classic एक ही साइज में आएगी: 46mm
डिस्प्ले और ब्राइटनेस
इस नई सीरीज़ में Samsung ने Super AMOLED डिस्प्ले का उपयोग किया है, जो शानदार कलर और विज़िबिलिटी के लिए जाना जाता है।
- 40mm वेरिएंट में: 1.34 इंच
- 44mm वेरिएंट में: 1.47 इंच
- Classic मॉडल में भी: 1.34 इंच डिस्प्ले
सभी वेरिएंट्स में 3000 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
फीचर्स और हेल्थ सेंसर
Samsung Watch 8 सीरीज में उन्नत हेल्थ सेंसर लगाए गए हैं:
- Samsung BioActive Sensor
- Heart Rate Monitor, ECG ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस, स्ट्रेस मॉनिटरिंग
- Light Sensor और Temperature Sensor
Classic वेरिएंट में खासतौर पर एक Quick Button दिया गया है, जिससे यूजर कुछ ही क्लिक में अपने पसंदीदा फीचर्स तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, इसमें रोटेटिंग बेज़ल भी है जो नेविगेशन को और आसान बनाता है।
बैटरी और परफॉर्मेंस
- Galaxy Watch 8 (40mm): 325mAh
- Galaxy Watch 8 (44mm): 435mAh
- Galaxy Watch 8 Classic: 445mAh
इन वॉचेज़ को रफ एंड टफ यूज़ के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरैबिलिटी और IP68 रेटिंग के साथ बनाया गया है, जिससे ये वॉचेज़ पानी और धूल दोनों से सुरक्षित हैं।
कीमत और उपलब्धता
मॉडल | वर्जन | कीमत (भारत में) |
---|---|---|
Galaxy Watch 8 (40mm) | Bluetooth | ₹32,999 |
Galaxy Watch 8 (44mm) | Bluetooth | ₹35,999 |
Galaxy Watch 8 (40mm) | LTE | ₹36,999 |
Galaxy Watch 8 (44mm) | LTE | ₹39,999 |
Galaxy Watch 8 Classic (46mm) | Bluetooth | ₹46,999 |
Galaxy Watch 8 Classic (46mm) | LTE | ₹50,999 |
भारत में इसकी प्री-ऑर्डर 9 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जबकि ग्लोबल सेल 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी।