उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के साधना टॉप पर शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन वाहन दब गए थे। इस हिमस्खलन में शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन वाहनों में कुल नौ लोग लापता हुए थे। लापता नौ में से तीन की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस और सेना टीम ने शनिवार सुबह तंगधार में साधना टॉप के पास से तीन शवों को निकाला है।
मृतकों की पहचान शकीला बैगम पत्नी अब्बदुल रहीम पारे निवासी तंगधार, अलताफ चाक पिता सूम्मेदार चक निवासी तंगधार और फरीद हुसैन शाह पिता मोहम्मद अली शाह निवासी चमकोट करनाह के रूप में हुई है। कुपवाड़ा जिले के तंगधार के पास शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में तीन वाहन बर्फ में दब गए थे। इस दौरान एक बीकन कर्मचारी की मौत हो गई। तीन वाहनों में कुल नौ लोग लापता हुए थे। जिसमें से शनिवार को तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।