बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक खूबसूरत सेल्फी पोस्ट की है। कैप्शन में सुजैन ने ऋतिक के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, “तुम हमेशा..हमेशा मेरी जिंदगी की रोशनी बने रहोगे। जन्मदिन मुबारक।” इस तस्वीर में दोनों की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है।
आपको बता दे कि ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। साल 2000 में सुपरहिट फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले ऋतिक ने इसी साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन खान से शादी की। हालांकि, शादी के 14 साल बाद (साल 2014 में) दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए। तलाक के बावजूद भी दोनों की बॉन्डिंग काफी मजबूत है, इसका अंदाजा आप सुजैन खान की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से लगा सकते हैं। भले ही 2014 में ऋतिक और सुजैन कानूनी रूप से अलग हो गए हों। लेकिन इनकी दोस्ती अब भी बरकरार है।
https://www.youtube.com/watch?v=fdodPRH2B3o