Salman Khan: कुछ दिन पहले सलमान खान के घर गोलीबारी का मामला सामने आया था और इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन उन में से एक आरोपी ने लॉकअप में खुदकुशी करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किए गए, अनुज थापन ने पुलिस की हिरासत में ही साइड करने की कोशिश की है। उसे जल्दी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में उस आरोपी की जान बच नहीं पाई। आरोपी की उम्र 32 साल थी।
हिरासत में अपनी जान देने की कोशिश-
उसने पुलिस हिरासत में अपनी जान देने की कोशिश की, फिर घटना के बाद उसे मुंबई के जीटी अस्पताल में ले जाएगा। अब बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर थी और डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी सोनू सुभाष चंद्र के साथ उसे अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था।
आरोपी की मौत-
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी थी। आरोपियों में से एक अनुज ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसके साथ ही कुछ देर बाद आरोपी की मौत की खबर सामने आई। आपकी जानकारी के लिए बता दें की पूरी घटना 14 अप्रैल को मुंबई डॉक्टर सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार शूटर ने चार राउंड फायरिंग की थी।
ये भी पढ़ें- Rajinikanth की 171 वीं फिल्म थलाइवर का टाइटल हुआ अनाउंस, टीज़र में दिखा धांसू..
पूरा मामला-
हालांकि की इस घटना में किसी की जान नहीं गई ना ही कोई घायल हुआ, लेकिन इतनी बड़ी खबर सनसनी मच गई थी। फायरिंग की यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई थी। जब दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की। इस खबर के बाद शूटर्स ने इस घटना को अंजाम दिया और उस वक्त एक्टर अपने घर में ही मौजूद थे। इस घटना के बाद से पुलिस ने दोनों शूटरों को गुजरात के भूज से गिरफ्तार किया था। इन दोनों को अरेस्ट करने के बाद उनसे मिले बयानों के आधार पर अनुज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें- Rajkumar Rao ने तोड़ी सर्जरी वाली तस्वीर पर चुप्पी, बताई वायरल फोटो की सच्चाई