अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भारतीय दंपति को टॉलीवुड सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दंपति भारतीय मूल की जोड़ियों को शो और इवेंट के नाम पर अमेरिका बुलाता था जिसके बाद उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल देता था। बता दें कि कुछ ही दिन पहले ही टॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीरेड्डी का कास्टिंग काउच मामला सामने आया था।
बता दे कि आरोपी किशन के घर पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो उसके अपार्टमेंट से करीब 70 कंडोम मिले। साथ ही कुछ रजिस्टर भी मिले जिनमें एक्ट्रेसेस की डिटेल्स और डेट्स लिखी हुई थी। साथ ही पुलिस को आरोपी के पास से पीड़िता का एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें वो उससे रिक्वेस्ट कर रही है कि अब वो उसका उत्पीड़न बंद कर दे। आरोपी किशन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी दंपति की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
इस सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड किशन मोदुगुमुंडी और उसकी पत्नी को बताया जा रहा है जो एक भारतीय बिजनेसमैन है जो कई तेलुगु फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुका है। किशन पर एक एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि किशन ने पीड़ित एक्ट्रेस को धमकाते हुए कहा था कि वो एक छोटी कलाकार है और बहुत लोग उसे जानते भी नहीं। इसलिए उसे नुकसान पहुंचाने में उसे ज्यादा तकलीफ नहीं होगी। यदि वो अपनी सलामती चाहती है तो अपना मुंह बंद रखे और पुलिस को इस बारे में कुछ न बताए।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।