अपने रैप से Bollywood पर राज करने वाले Badshah का नया गाना ‘She Move It Like’ रिलीज हुआ है। इस गाने में बादशाह के साथ एक्ट्रेस वरीना हुसैन डांस करती नजर आ रही हैं। वरीना ने अपने सेक्सी मूव्स् से सभी को अट्रैक्टे कर रही हैं। इस गाने के बोल हैं ‘शी मूव इट लाइक’। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब की ट्रेंडिग लिस्ट में छाया हुआ है।
इस गाने की शुरुआत एक टैंपो की पिछली साइड दिखाने से होती है जिस पर बैड बॉय के साथ यह भी लिखा है की, 10 रुपये की पेप्सीछ, तेरा भाई सेक्सी। वैसे इससे जाहिर होता है कि गाने के बोल भले ही इंग्लिश शब्दों का टाइटल हों लेकिन बनाया इसे देसी स्वैकग वालों के लिए ही है।
बता दें कि सुनने वालों के बीच बादशाह ‘डीजे वाले बाबू’, ‘कर गई चुल’, ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ और ‘मर्सी’ जैसे गानों से अपनी पहचान बना चुके हैं। फिलहाल उन्होंगने जो गाना रिलीज किया है, वो उनकी अलबम ‘वन’ से है।
अनुष्का शर्मा ने शेयर किया वेडिंग वीडियो, मनाई पहली मैरिज एनिवर्सरी
