बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए काफी मशहूर है। सोनाक्षी को उनकी फोटोस और वीडियोस के लिए सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जाता है। लेकिन अब उन्हें अपनी विक जनरल नॉलेज के लिए काफी ट्रोल होना पड़ रहा है।
दरअसल, अभिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सोनाक्षी ने भी हिस्सा लिया। इस स्पेशल कंटेस्टेंट शो में वह राजस्थान की रुमा देवी के साथ आई थी। इसी शो में बिग बी ने एक सवाल किया कि रामायण के अनुसार, हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाये थे। वहीं, इस सवाल के जवाब में सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम ये चार आप्शन दिए गए। लेकिन सोनाक्षी को इसका सही जवाब पता था।
सोनाक्षी ने पहले तो सीता का नाम लिया उसके बाद राम का नाम लिया। इस दौरान वह काफी कंफ्यूज नजर आ रही थी। जिसके चलते उन्हें एक्सपर्ट वाली लाइफलाईन का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद ही सोनाक्षी सिन्हा सही जवाब दे पाईं। सोनाक्षी सिन्हा इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं।
Names of few people from #SonakshiSinha
's family:
Shatrughan (Dad)
Luv (Brother)
Kush (Brother)
Ram (Uncle)
Lakshman (Uncle)
Bharat (Uncle)
Name of his father's residence: RAMAYANA
Now watch this video to know why #YoSonakshiSoDumb is trending. pic.twitter.com/mlBsHPee2P
— Tejas (@imTejasBarot) September 21, 2019
इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने खुद भी सोनाक्षी की क्लास लगा दी। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके बाकी और चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। वहीं उनके घर का नाम भी रामायण है। और तो और सोनाक्षी के भाईयों के नाम भी लव कुश है। इसके बाद भी वो इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।
करीना कपूर से बोली कोरियोग्राफर- तुमने एक्ट्रेस बनने का कैसे सोच लिया
आपको बता दें कि रूमा 22 हजार महिलाओं को ट्रेंडिंग स्कील दे चुकी है। इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा रुमा देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, उनके काम से प्रभावित होकर सोनाक्षी ने रूमा के प्रोडक्ट्स की ब्रांड अंबेसडर बनने का फैसला किया। इसी वजह से वह उनकी मदद करने के लिए केबीसी में आई थी।