बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हमेशा से ही जबरदस्त सुर्ख़ियों में बने रहते है। यह कपल कभी अपनी पार्टी तो कभी अपने किलर लुक्स को लेकर अपने फैंस के बीच छाया रहता है। अब एक बार फिर से यह कपल सोशल मीडिया पर चर्चा में है लेकिन इस बार वजह कुछ अलग ही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला फैन प्रियंका के पति निक के साथ छेड़छाड़ करती नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि निक जोनास एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में अपने ग्रुप के साथ परफॉर्म कर रहे है। अपनी परफॉरमेंस में डूबे निक फैंस के बीचों-बीच एक प्लेटफ़ॉर्म पर खड़े होकर गाना गाते दिख रहे हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म का गलत फायदा उठाते हुए निक के पीछे खड़ी एक महिला फैन उनको बार-बार हाथ लगाती दिख रही है। इस महिला ने हद तो तब कर दी जब उसने निक को गलत तरीके से छुआ।
इतना ही नहीं, जब अचानक निक को इस घटना का अहसास हुआ तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा। हालांकि, उनको समझ नहीं आया कि उनके साथ ये क्या हुआ। वो अपनी परफॉर्मेंस के बीच में थे, फैंस की भीड़ के चलते इस महिला की हरकत पर पर्दा पड़ गया। ये वाकया 21 अक्टूबर का है, जब निक लॉस एंजलिस में परफॉर्म कर रहे थे।
https://www.instagram.com/p/B39PJcJCk5U/
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निक के फैंस इस महिला पर काफी गुस्सा करते दिखाई दे रहे है। निक के कई फैंस ने तो ट्विटर के जरिए उनसे इस महिला की तरफ से माफी भी मांगी है। उनके के साथ हुई इस बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दीवाली 2021 में ‘महाभारत’ की द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण
निक जोनस की बात करें तो उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने भाईयों जो और केविन जोनस के साथ अपना बैंड दोबारा बनाया है और 10 साल बाद साथ मिलकर नई म्यूजिक एल्बम रिलीज की है। इस समय निक अपने भाईयों संग म्यूजिक टूर हैप्पीनेस बिगिन्स पर हैं। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड बाउल में परफॉर्म किया था।