बॉलीवुड की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है जो कि राज कुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को लेकर है ।हाल ही में न्यूटन फिल्म ऑस्कर की दौड़ से बहार हो गयी है. राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को इस साल भारत की ओर से ऑस्कर की फॉरेन लैंग्वेज की कैटिगरी के लिए भेजा गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दे न्यूटन फिल्म जूरी की कसौटी पर खरी नहीं उतर पायी जिसकी वजह से फिल्म को ऑस्कर के रेस से बहार कर दिया गया। यह फिल्म नक्सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई फिल्म है। फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं।क्रिटिक्स के साथ-साथ आम पब्लिक ने भी इस फ़िल्म को बहुत पसंद किया था।
https://www.youtube.com/watch?v=NWMUlod8yXU