By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 9 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > विचार > आए दिन हो रही सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ बदसलूकी, शिक्षित समाज कर रहा दुर्व्यवहार?
विचार

आए दिन हो रही सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ बदसलूकी, शिक्षित समाज कर रहा दुर्व्यवहार?

Dastak Web Team
Last updated: October 10, 2022 6:26 pm
Dastak Web Team
Share
Misbehave with security guards
Photo Source- Social Media
SHARE

मैना कटारिया

यूं तो हमारे समाज को आधुनिक सभ्य समाज कहा जाता है पर इसी सभ्य समाज में आए दिन कुछ ऐसी घटनाएं हमारे सामने आ रही हैं जो हमारे समाज की मानसिकता पर सवाल खड़ा कर रही हैं। बीते कुछ दिनों में विशेषकर एनसीआर के बडे शहरों की हाउसिंग सोसायटियों में तैनात सिक्योरिटी गार्डस और वहां फूड आदि सामन लेकर आने वाले डिलीवरी ब्वॉयस से तथाकथित पढ़े-लिखे सभ्य समाज की बदसलूकी और अभद्रतापूर्ण व्यवहार की खबरों ने समाज को झखझोर कर रख दिया है। ऐसी खबरों ने समाज के उस पहलू को उजागर किया है, जहां पर लोग किताबी ज्ञान से परिचित तो हैं, पर एक सभ्य इंसान के व्यवहार से कोसों दूर हैं, क्या ऐसे समाज को सभ्य समाज कहना उचित होगा ?

नोएडा में युवतियों ने की गार्ड से बदसलूकी-

हाल ही में शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर 121 स्थित अजनारा होम्स सोसायटी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें नशे में धुत तीन युवतियों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ अभद्रता और मारपीट की। बताया जा रहा है, कि शुक्रवार देर रात को तीनों युवतियों अंजली तिवारी, दीक्षा तिवारी और काकुल अहमद इस सोसाइटी में पहुंची। जिस कार में वह सोसाइटी पहुंची थी उस कार के ऊपर संबधित सोसाइटी का स्टीकर नहीं था जिस वजह से सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया। इससे गुस्साई महिलाओं ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ अभद्र और मारपीट शुरू कर दी।

Looks like Noida finally has an identity 👏🏽 Fresh in from Sector 121, Ajnara Homes Society 👇🏽 pic.twitter.com/OpO1k1ozQf

— Shiv Aroor (@ShivAroor) October 8, 2022

सिक्योरिटी गार्डस के साथ बदसलूकी की घटनाएं-

यह पहली ऐसी घटना नहीं है जिसमें सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी की गई है, बल्कि पिछले महीने भी नोएडा के सेक्टर- 126 में स्थित जे.पी. सोसाइटी में वकील भव्य रॉय की सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करने की खबर सामने आई थी। वहीं हाई राइज सोसायटी में रहने वाली प्रोफेसर सुतापा दास ने सिक्योरिटी गार्ड को सोसायटी के गेट थोड़ी देर से खुलने पर थप्पड़ मारा था। ऐसी ही एक घटना गुरुग्राम के द क्लोज नोर्थ सोसाइटी से भी सामने आई है, जहां पर कुछ मिनटों के लिए लिफ्ट में फंसे एक व्यवसायी ने गार्ड के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया था। नोएडा में ही इससे पहले एक गालीबाज महिला सिक्योरिटी गार्डस से भिड गई थी।

शिक्षित समाज द्वारा किया जा रहा दुर्व्यवहार-

यह दुर्व्यवहार उन लोगों के द्वारा किया गया है ,जो शिक्षित होने का दिखावा करते हैं या यूं कहें, जिन्हें किताबी ज्ञान तो है परंतु लोगों के जज्बातों का ज्ञान नहीं है। कहा जाता है एक शिक्षित व्यक्ति समाज की रूपरेखा को बदल कर रख सकता है। समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, पर ऐसी शिक्षित लोग क्या हमारे समाज का विकास कर सकते हैं ? ऐसी घटना से यह बात तो स्पष्ट है कि शहरों में इस प्रकार की मानसिकता का समाज विकसित हो रहा है जो अपने से छोटे पद पर कार्य कर रहे लोगों का सम्मान करना भूलते जा रहे हैं, जो कि एक असभ्य समाज की निशानी है।

TAGGED:Ajnara HomesgurugramNOIDASecurity Guradsफूड डिलिवरीसिक्योरिटी गार्डस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Mulayam Singh Yadav मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर और अखिलेश से संबध के बारे में खास रिपोर्ट
Next Article Rain आखिर क्यों हो रही है अक्टूबर के महीने में बारिश? जानिए इसके पीछे का कारण

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

महाशिवरात्रि क्यों मनाई जाती है? जानें इसके पीछे का रहस्य

साधकों के लिए महाशिवरात्रि वह दिन है जब शिव कैलाश पवर्त में समा गए थे।…

By Admin

UER 2 के ज़रिए 2 घंटे के बजाए सिर्फ 20 मिनट में पहुचेंगे Delhi Airport, जानिए कब खुलेगा

पश्चिम दिल्ली और हरियाणा से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होने वाले लोगों के लिए…

By Dastak Web Team

A Deep Dive into Emerging Trends in Ophthalmic Healthcare Development

Want better photos than your phone can provide? We test and rate hundreds of phones…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

Jayant Chaudhary & Sanjeev Baliyan
विचार

संजीव बालियान का मेरठ भाषण पश्चिमी यूपी की राजनीति और जाट नेतृत्व के बदलते समीकरणों का स्पष्ट संकेत

By dastak
Virender Sehwag
विचार

Virender Sehwag: जब क्रिकेट के सरताज की Personal Life में आया दर्द

By Dastak Web Team
Faridabad-Noida-Ghaziabad Expressway
देश

Faridabad-Noida-Ghaziabad एक्सप्रेसवे से यात्रा होगी आसान, घंटो का सफर मिनटों में होगा पूरा

By Dastak Web Team
Jewar Airport
देश

Noida International एयरपोर्ट पर इस दिन से शुरु होंगी उड़ानें, जानें कब कर पाएंगे टिकट बुक

By Dastak Web Team
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?