2017 मिस वर्ल्ड का ताज़ पहन चुकी मानुषी छिल्लर यूं तो आए दिन सुर्खियों में रहती हैं, पर इस बार मानुषी अपनी निज़ी ज़िंदगी के लिए चर्चा में आई हैं। कहा जा रहा हैं कि पूर्व मिस वर्ल्ड को प्यार हो गया है। मीडिया में खबर है कि मानुषी बिज़नेसमैन निखिल कामत के साथ रिलेशनशिप में है।
हाल ही में ‘पृथ्वीराज’ फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ मुख्य़ भूमिका में मानुषी छिल्लर नज़र आ चुकी हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मानुषी बिज़नेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मानुषी और निखिल 2021 से एक साथ हैं। अब दोनों एक साथ रहने भी लगे हैं। कई बार दोनों एक साथ यात्रा की भी योजना बनाते हैं हाल ही में दोनों एक साथ ऋषिकेश भी गए थे।
कौन है निखिल कामत-
निखिल कामत एक बेंगलुरु बेस बिज़नेसमैन हैं। आपको बता दे कि निखिल की पहले भी शादी हो चुकी है। 2019 में निखिल ने आमंडा नाम की लड़की से इटली में शादी की थी, पर 2021 में उनका तलाक हो गया था।
कीर्ति सेनन हैं वरुण धवन की इन आदतों से काफी परेशान,जानिए इन आदतों के बारे में
मानुषी अपने रिलेशन के बारे में क्यों नहीं करना चाहती बात-
सूत्रों के अनुसार, दोनों का रिलेशन काफी मजबूत चल रहा है, वे साथ-साथ रहने भी लगे हैं। वर्तमान में, मानुषी अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, इस प्रकार वह अपने प्रेम जीवन के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं, क्योंकि इससे ध्यान हट सकता है। उनके दोस्त और परिवार एक-दूसरे से अच्छी तरह वाकिफ हैं और दोनों इसे कम महत्वपूर्ण रखना चाहते हैं।
सामूहिक दुष्कर्म मामले में चीफ सेक्रेटरी के बाद अंडमान श्रम अधिकारी भी हुआ गिरफ्तार