स्नेहा मिश्रा
आप में से काफी लोगों ने रात के समय चमकने वाले समुद्रतटों के बारे में सुना ही होगा। कहीं समुद्र का पानी चमकता है, तो कहीं समुद्रतट की रेत चमकदार होती है। जब कभी भी ऐसे चमकीले समुद्र तटों का जिक्र होता है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले विदेशों का ही ख्याल आता है।
लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में भी ऐसे कई समुद्री तट (Beaches) हैं, जिनका सौंदर्य रात के समय अपने चरम पर होता है। कुछ केमिकल रिएक्शन के कारण ही हमें समुद्र तटों पर ऐसा नजारा देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें : गर्भावस्था में महिलाओं को खीरे का सेवन करना चाहिए या नहीं, जानें यहां
इंस्टाग्राम कंटेट क्रिएटर पियूष कपूर ने अपने अकाउंट पर रात में चमकने वाले समुद्रतटों का जिक्र करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने भारत के अलग-अलग राज्यों के समुद्र तटों के बारे में बताया है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें : वीकेंड के लिए किसी डेस्टिनेशन की कर रहे हैं तलाश, तो यहां क्लिक करें
मट्टू बीच, कर्नाटक :
कर्नाटक का मट्टू बीच इस राज्य की मशहूर ट्रेवल डेस्टिनेशन है। यह तट उदुपी से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रात के समय इस बीच की सुंदरता अपनी आंखों से देखना किसी स्वप्नलोक में सैर करने जैसा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो, यह बीच सी-स्पार्कल नामक समुद्री जीवों के कारण रात में चमकने लगता है।
बंगारम आयलैंड, लक्षद्वीप :
आंसु के आकार का दिखने वाला यह द्वीप अरब सागर में लक्षद्वीप समूह का एक हिस्सा है। एल्गी और अनेक समुद्री ऑर्गेनिज्म्स जैसे- जैलीफिश के कारण, बंगारम बीच रात के समय चमकता है।
बेतालबटीम बीच, गोवा :
गोवा का बेतालबटीम बीच सबसे साफ-सुथरे और शांति भरे माहौल के लिए प्रचलित है। यह दक्षिण गोवा में कोल्वा और मजोर्दा बीच के मध्य स्थित है। इस बीच की सफेद रेत, खूबसूरत सूर्यास्त और डॉल्फिग स्पॉटिंग इसकी खुबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। एल्गी की मौजूदगी की वजह से इस बीच का किनारा रात के समय चमकदार लगता है।
तिरुवनमियूर बीच, चेन्नई :
तिरुवनमियूर बीच चेन्नई के सबसे मशहूर बीचों में शामिल है। साल 2019 से ही यहां रात के समय चमक दिखाई देती है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का भी अपना ही एक अलग मजा है।
हैवलोक आयलैंड, अंडमान :
अंडमान में ऐसे कई समुद्री किनारे हैं जो बेहद खूबसूरत है। लेकिन, हैवलोक आयलैंड की बात ही अलग है। इस बीच पर रात में बेहतरीन ग्लो देखने को मिलता है। खासतौर पर नवंबर से फरवरी के बीच यहां घूमने का अपना अलग ही आनंद है।