By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Wednesday, 6 May 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > एजुकेशन > Board Syllabus से मुगलों के इतिहास को हटाए जाने पर भड़के इरफान हबीब, कही ये बातें
एजुकेशन

Board Syllabus से मुगलों के इतिहास को हटाए जाने पर भड़के इरफान हबीब, कही ये बातें

Dastak Web Team
Last updated: April 4, 2023 10:55 pm
Dastak Web Team
Share
Irfan Habib
Photo source - Google
SHARE

NCERT और यूपी बोर्ड के सिलेबस से मुगलों के इतिहास को हटाए जाने के सवाल पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एमेरिट्सस व मेडाइवल पीरियड के हिस्टोरियन प्रोफेसर इरफान हबीब ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुप्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब ने योगी सरकार द्वारा NCERT किताबों से मुगलों के इतिहास वाले चैप्टर हटाए जाने पर कहा है कि, ऐसा करने से 200 सालों के इतिहास की जानकारी शून्य मात्र रह जाएगी। उन्‍होंने कहा कि अगर मुगलों का इतिहास नहीं होगा तो ताज महल भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने JEE और NEET छात्रों के लिए की ये व्यवस्था

मुग़ल नहीं तो ताजमहल भी नहीं:

प्रोफेसर इरफान हबीब ने कहा कि, “यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने भी BA सब्जेक्ट का एक सिलेबस बनाया था। उसमें भी उन्होंने इतिहास से अकबर को निकाल दिया था। यह तो तब की बात है लेकिन अब अगर भारत के इतिहास में आप मुगलों का इतिहास निकाल दें तो 200 साल तक के इतिहास पीरियड के बारे में तो हमें कुछ मालूम ही नहीं रहेगा। ताजमहल को भी आप निकाल दें। अगर मुगलों का इतिहास नहीं होगा तो ताजमहल भी नहीं होगा।”

मुग़ल हिंदुस्तानी थे, बाहर के नहीं:

उन्‍होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘हिंदुस्तान के कल्चर के एक बड़े हिस्से को आप इतिहास से ही निकाल देंगे। आप यह भूल रहे हैं कि भले ही मुगल बाहर से आए थे, लेकिन वह यहीं आबाद हो गए। कम से कम वह यहां की धन-दौलत बाहर तो नहीं भेजते थे। यहां आकर वह यहीं के बाशिंदे हो गए और यहीं शादी ब्याह भी रचाया। जिससे वैसे भी ये हिंदुस्तानी हो गए।  जहांगीर की मां हिंदुस्तानी थीं और शाहजहां की मां भी हिंदू धर्म की थीं। इसीलिए किसी भी तरह से यह नहीं कहा जा सकता है कि वह बाहर के थे।’

यह भी पढ़ें: 12वीं के Syllabus में किया गया बदलाव, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मुग़ल इतिहास को दो लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता है:

उन्‍होंने आगे कहा, ‘आप कैसे 200 साल के इतिहास को इस तरह खारिज कर सकते हैं। आप कैसे उन्हें बाहर का बता सकते हैं, जबकि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कहा जा सके कि उन्‍होंने भारत को लूटा हो या बाहरी मुल्क में दौलत भेजी हो। बाहर तो उनका कुछ था ही नहीं, उनका जो भी कुछ था वह सब हिंदुस्तान में ही था। यहां तक कि वह जो कुछ भी खर्च करते थे वह भी हिंदुस्तान में ही करते थे। तो इतिहास को मत मिटाइये, मुगलों का इतिहास दो लफ्जों में या 2 शब्दों में नहीं बयां नहीं किया जा सकता है।’

आने वाली पीढ़ी को इतिहास के सभी विषयों के बारे में जानना जरूरी है:

प्रोफेसर हबीब ने कहा, ‘अगर भविष्य में आपसे ताजमहल के बारे में पूछा जाएगा तो आप कहेंगे कि हमें नहीं पता, हमने मुगलों का इतिहास ही नहीं पढ़ा है। हमें नहीं मालूम मुमताज़ और शाहजहां कौन थे। ऐसे में बाहर वाले आपके बारे में क्या सोचेंगे। ताजमहल से बड़ा मॉन्यूमेंट भारत में कोई नहीं है। यहां बाहर के  लोग भारी मात्रा में घूमने आते हैं। मगर हमें कुछ नहीं पता यह कैसे बन गया और कहां से बन गया। आप जितना कम जानेंगे अपने देश के बारे में उतना ही बेवकूफ होंगे।’

TAGGED:board syllabuseducationHistory of MughalsIrfan HabibMugal EmpireNCERT BoardUP BOARD
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Indianeyedrop भारतीय Eye Drop से संक्रमण के बाद FDA ने अमेरिका में लगाई रोक, एक व्यक्ति की मौत
Next Article Suicide Facebook पर लाइव आकर शख्स ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

वो कृष्ण पाल गुर्जर का मामा है: ललित नागर

फरीदाबाद,23 अक्तूबर। शहर में आए दिन जुर्म की घटनाएं बढने से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया…

By dastak

बेहतरीन MG Gloster Blackstorm भारत में हुई लांच, जानिए क्या है शुरूआती कीमत

MG Motor India ने MG Gloster Blackstorm फ्लैगशिप SUV लांच की है इसके अलावा कंपनी…

By Dastak Web Team

सर्दियों में बाइक राइडिंग के समय आपको ठंड से बचाएगा ये फ्री का जुगाड़

सर्दियों में बाइक चलाते समय लोग ठंड से बचने के लिए बहुत से उपाय अपनाते…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

एजुकेशन

नेपच्यून के पार मिला रहस्यमय बौना ग्रह: क्या यह ‘प्लैनेट नाइन’ है?

By कनक जोशी
एजुकेशन

क्लास मिस पर वीज़ा रद्द : अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए चेतावनी

By कनक जोशी
Library Arrest Schools Delhi CM Rekha Gupta Action
एजुकेशन

स्कूलों में क्या है लाइब्रेरी अरेस्ट? दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ऐसे स्कूल के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

By अजय चौधरी
Delhi Education Reforms
एजुकेशन

प्राइवेट स्कूलों पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, यूनिफ़ॉर्म से लेकर किताबों पर ये नए नियम किए लागू

By Dastak Web Team
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?