यूपी सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने मंगलवार को एक भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान वे लोगों को प्रसाद के साथ 100 रुपए भी बांटती नजर आईं। सीएम योगी भी बियर बार मामले के बाद मंत्री से नाराज हैं।
आपको बता दे कि भंडारे की शुरुआत मंत्री स्वाति सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने प्रसाद की हर प्लेट में 100-100 रुपए रखे और उन्हें लोगों को दिया। प्रसाद के साथ 100 रुपए मिलने की जानकारी के बाद आस-पास के लोग बड़ी संख्या में भंडारे पर पहुंचे। भंडारे में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लाइन लगाकर प्रसाद बांटा गया।
चर्चा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों स्वाति सिंह से नाराज चल रहे हैं। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित ‘कनेक्ट विद नेचर प्रोग्राम’ में योगी की मंत्री स्वाति सिंह से नाराजगी साफ दिखाई दी।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।