किरण शर्मा
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, यहां की प्रकृति से अपार सुंदरता झलकती है। यहां लोगों के भिन्न रीति-रिवाज और परंपराएं देश-विदेश के लोगों को आकर्षित करते है। इसके अलावा भारत में सबको आजादी का अधिकार है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि भारत में कुछ ऐसी जगह हैं जहां भारतीयों को जाने की अनुमति नहीं है। यह बात भले ही चौंकाने वाली है परंतु सच है। भारत में कुछ ऐसी जगहें स्थित है जहां भारतीयों की उपस्थिति को वर्जित माना जाता है हालांकि ऐसा करने के पीछे कुछ वजहें भी है तो चलिए जानते है यह जगह कहां स्थित है और यहां ऐसा क्यों किया जाता है?
1- फ्री कसोल कैफे, कसोल, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कसोल में स्थित फ्री कसोल कैफे एक इजराइली कैफे हैं। यहां केवल इजराइल के लोगों को आने और रहने की अनुमति है। यह कैफे सुर्खियों में तब आया जब साल 2015 में इसने भारतीय नागरिकों को सेवा देने से इंकार कर दिया और केवल इजराइलियों का स्वागत किया। इस बारे में कैफे के मालिक ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था, कि यहां ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि यहां ज्यादातर भारतीय पुरुष पर्यटक विदेशों से आने वाले लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन, यहां से पैदल जा सकते हैं विदेश
2- यूनो इन होटल, बैंगलोर, कर्नाटक
Uno Inn Hotel बैंगलोर में स्थित है, यह होटल विशेष रूप से जापानियों के लिए है। यह होटल शांति नगर के लैंगफोर्ड क्रॉस रोड पर स्थित है। इसका एक जापानी रूफटॉप रेस्तरां भी है जिसे ‘टेपेडन’ भी कहा जाता है। यहां पर किसी अन्य गैर जापानी व्यक्ति या भारतीयों को आने की अनुमति नहीं दी जाती है।
3- फॉरेनर्स ओन्ली बीच, पुडुचेरी
गोवा की तरह पुडुचेरी में भी कई बीच और समुद्र तट है। जहां भारतीयों को आने की अनुमति नहीं दी जाती है। यह समुद्र तट, रेस्तरां विशेष रूप से विदेशियों के लिए होते हैं।
4- ब्रॉडलैंड लॉज, चेन्नई, तमिलनाडु
चेन्नई में स्थित यह होटल विशेष रूप से विदेशी पासपोर्ट वाले लोगों को ही कमरा देता है। यह होटल ‘नो इंडियन पॉलिसी’ का सख्ती से पालन करता है। अपने भेदभावपूर्ण व्यवहार के कारण लॉज वर्षों से सुर्खियों में बना हुआ है। जहां केवल विदेशी ही आ सकते हैं।
5- फॉरेनर्स ओन्ली बीच, गोवा
गोवा अपने बीच (Beach) के लिए प्रसिद्ध है जिनमें से यह भी एक बीच है जो विशेष तौर पर भारतीयों के बजाय विदेशी पर्यटको को पसंद करता है। इन जगहों के मालिकों का कहना है, कि यहां ऐसा इसलिए है क्योंकि स्विमसूट और बिकनी में विदेशी मेहमानों की सुरक्षा एक विषय है और यहां कई बार भारतीय पुरुषों द्वारा उन्हें देखा और परेशान किए जाना सामने आया है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता हाईकोर्ट के वकीलों को बड़ी राहत, अब गर्मियों में नहीं पहनना पड़ेगा गाउन