शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने गोरेगांव में एक अश्लील होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के अनुसार इस दौरान तीन मॉडल्स को भी छुड़ाया गया, जिन्हें इस रॉकेट में धकेला गया था। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्रवर्तन प्रकोष्ठ की एक टीम ने देर शाम होटल के कमरे में छापा मारा। उनका कहना है कि भोजपुरी एक्ट्रेस उन तीनों मॉडल की एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि भोजपुरी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ने पंजाबी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और गाने एल्बम में भी काम किया है।
महिलाएं फिल्मों में करियर बनाने के लिए शहर आई थीं-
जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी को इसकी सूचना मिली थी, इसके बाद गोरेगांव के रॉयल पाम होटल में ऑपरेशन कर छापेमारी की गई। जहां से सेक्स रैकेट के लिए कई मॉडल्स सप्लाई किए गए, पुलिस के मुताबिक यह महिलाएं फिल्मों में करियर बनाने के लिए शहर आई थीं। वह कठिन दौर से गुजर रही थी और अपनी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए उन्हें रुपयों की जरूरत थी।
गौर फरमाएं- Parineeti Chopra और Raghav Chadha का हुआ रोका, जानिए कब होगी शादी
दूसरे आदमी की तलाश-
भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अब वह उस दूसरे आदमी की तलाश कर रहे हैं। जो क्लाइंट और सुमन के बीच काम करता था। अगर बात करें सुमन की तो सुमन कुमारी की, तो वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, उन्होंने लैला मजनू और बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। सुमन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं उन्होंने पंजाबी, हिंदी, भोजपुरी समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं।
यहां भी गौर फरमाएं- सलमान खान के बाद राखी सावंत को किसने दी धमकी, जानिए यहां