Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेनों का संचालन देश भर में लगातार बढ़ते ही जा रहा है। वहीं अब यात्रियों को फीडबैक के मुताबिक ज्यादा सहूलियत देने के इरादे से इनमें 25 बार किए जाएंगे। यह सुधार सुरक्षा और तकनीक के लिहाज से के लिहाज से किए जाएंगे। वर्तमान में 50 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 25 रूपों पर किया जा रहा है। बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई की कोच फैक्ट्री पहुंचे थे, जहां पता चला कि आने वाले समय में ऑरेंज और ग्रे कलर के कोच भी दिखाई देंगे। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा था कि आईसीएस में बनने वाले बंदे भारत कोचों में 25 तरह के सुधार किए जाएंगे, आखिर वह 25 बदलाव क्या है आइए जानते हैं।
सीटों के कुशन में बदलाव-
सबसे पहले तो वंदे भारत ट्रेनों की सीटों के कुशन में बदलाव किए जाएंगे, उनकी हार्डनेस को कम किया जाएगा। इसे सहूलियत के हिसाब से थोड़ा और मुलायम बनाया जाएगा। इसके अलावा कोच के वाश वेशन की गहराई को बढ़ाया जाएगा और फीडबैक के मुताबिक अभी गहराई कम होने की वजह से पानी बाहर निकल जाता है, इसीलिए इसकी गहराई को बढ़ाया जाएगा। सीट के अंदर दिए गए मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट को भी सुधारा जाएगा, जिससे इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सके।
एग्जीक्यूटिव क्लास-
वंदे भारत में एग्जीक्यूटिव क्लास की चेयर का लाल से बदलकर नीला कर दिया जाएगा। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में फुट्रेस्ट को भी बढ़ाया जाएगा। ट्रेन में सफर के दौरान आने वाले दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर पॉइंट बनाया जाएगा। इसके साथ ही टॉयलेट की लाइट 2.5 वाट कर दी जाएगी जो कि पहले 1.5 की थी। ब्लाइंड फैब्रिक को कम पारदर्शी और वॉटर टैप बेहतर बनाया जाएगा।
आपातकाल की स्थिति के लिए-
इन सभी के साथ आपको एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास में सीट के पास मैगजीन बैग भी दिया जाएगा। टॉयलेट के हैंडल को बेहतर करने के लिए एक और बैंड दिया जाएगा। आपातकाल की स्थिति के दौरान इस्तेमाल होने वाले हथौड़े के कवर को सुधारा जाएगा, जिससे आसानी से इसका इस्तेमाल किया जा सके। इमरजेंसी टॉकबैक यूनिट को भी बेहतर किया जाएगा, जिससे ड्राइवर से सीधे बात की जा सके।
ये भी पढ़ें- Traffic Policeman Publicly Slapped: ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सरेआम थप्पड़ो से पीटा, जानें पूरा मामला
अच्छी एयर कंडीशनिंग सुविधा-
अच्छी एयर कंडीशनिंग सुविधा के लिए एयरटाइट डोर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ड्राइवर सीट को और सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीकी स्तर पर कई बदलाव किए जा रहे हैं। यहां तक कि अब वंदे भारत स्लीपर कोच बनाने की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए रूस की कंपनी के साथ 120 कोच बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
ये भी पढ़ें- Meerut के बाद अब Jewar Airport से होगा Rapid कनेक्शन, ये होंगे फायदे